Delhi New Government: भाजपा ने चुनाव के वक्त घोषणा की थी कि दिल्ली में गरीब महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर मिलेगा और होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर मिलेगा। अब सरकार बन जाने के बाद भाजपा अपने इस वादे को पूरा करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की पहली बैठक में इस पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि वादे को लागू करने के लिए अगली बैठक दो दिन में बुलाई गई है। इसके बाद भाजपा द्वारा किए गए वादे के अनुसार दिल्लीवासियों को 500 रुपये में सालाना 10 सिलेंडर और होली और दिवाली पर 2 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।
दिल्ली की जनता से किया हुआ हर वादा होगा पूरा: सिरसा
दिल्ली सरकार के नवनियुक्त मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी पूरी होने की गारंटी! दिल्ली की जनता से किया हुआ हर वादा होगा पूरा… भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पहली ही कैबिनेट मीटिंग में आयुष्मान योजना को लागू कर दिया है।
हमारा ध्यान दिल्ली के विकास पर: सिरसा
मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को बताया कि वो किन-किन क्षेत्रों में काम करेंगे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी सरकार दिल्ली की जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा फोकस दिल्ली के विकास पर होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार दिल्ली वालों को साफ पानी और शुद्ध हवा देने की दिशा में काम करेगी।
कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘हमने पहली बैठक से ही स्वच्छ जल उपलब्ध कराना, स्वच्छ हवा के लिए काम करना और पीएम मोदी की आयुष्मान भारत योजना को लागू करना शुरू कर दिया है। हमारा ध्यान प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और जन कल्याण सुनिश्चित करने पर है।’ दिल्ली के पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन के काम की समीक्षा पर उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान सकारात्मकता पर है। अगर कोई गलत काम हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जनकल्याण और विकास के लिए काम करेगी।
‘बदले की राजनीति की कोई मंशा नहीं’
मनजिंदर सिरसा ने आगे कहा कि हम इस बात को पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी बदले की राजनीति करने की कोई मंशा नहीं है। लेकिन, मैं यह सप्ष्ट कर देना चाहता हूं कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो उसके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई भी अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि हालांकि, अभी हम इन सब बातों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमार ध्यान सिर्फ इस बात पर है कि पिछले 12 सालों में जिस तरह से आम आदमी पार्टी के कार्यकाल के दौरान दिल्ली की जनता ने ‘आप’दा झेली है, उससे दिल्लीवासियों को निजात दिलाया जाए। हम इस बात पर जोर दे रहे हैं कि दिल्लीवाले सकारात्मक माहौल महसूस करें।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
50 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
4 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
9 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
11 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
21 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
22 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines