Delhi Women Saheli Smart Card: दिल्ली की DTC बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के मुफ्त सफर के लिए जारी गुलाबी टिकट बंद होने वाले हैं, उनकी जगह सहेली स्मार्ट कार्ड लांच होंगे, अक्टूबर से शुरू होने वाली सहेली स्मार्ट कार्ड की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, केवाईसी कंप्लीट होने के बाद कार्ड घर तक पहुंचेगा, दिल्ली की 12 साल या उससे अधिक की महिलाएं और ट्रांसजेंडर्स ही सरकार की इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे, सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया इस प्रकार है.
कैसा होगा सहेली स्मार्ट कार्ड?
दिल्ली सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार, दिल्ली में रहने वाली 12 साल से बड़ी लड़कियां, महिलाएं और ट्रांसजेंडर ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ के साथ DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. यह डिजिटल कार्ड होगा, जिसे नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) ढांचे के तहत जारी किया जाएगा. इस स्मार्ट कार्ट में होल्डर का नाम और फोटो रहेगा। आसान भाषा में कहें तो यह कार्ड फ्री पिंक टिकट की जगह लेगा.
यह भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ का PM मोदी ने निकाला तोड़, मेड इन इंडिया और GST रिफॉर्म्स से बदलेगी जिंदगी
सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन
- महिलाओं को इस ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ का लाभ लेने के लिए DTC पोर्टल dtc.delhi.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
- फॉर्म भरते समय, एक पार्टनर बैंक का चयन करें जो नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) जारी करता हो.
- पंजीकरण के बाद, आपको ई-केवाईसी (e-KYC) या बैंक शाखा में जाकर अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिल्ली का निवास प्रमाण (जैसे बिजली बिल या राशन कार्ड) और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी.
- केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बैंक 7-10 दिनों में कार्ड आपके रजिस्टर्ड एड्रेस पर भेज देगा.
- कार्ड मिलने के बाद, आपको इसे डीटीसी के एएफसीएस (AFCS) सिस्टम से एक्टिव करवाना होगा.
- अगर ये कार्ड कहीं खो जाता है तो बैंक की शर्तों के अनुसार महिलाओं को डुप्लिकेट कार्ड मिलेगा। इस कार्ड के साथ महिलाएं यात्रा तो निशुल्क करेंगी.
- कार्ड जारी करने या फिर उसके रखरखाव के लिए बैंक मामूली शुल्क ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: GST की नई दरें लागू होने से पहले आपके सवालों के जवाब, हर किसी के लिए जानना जरूरी
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा फायदा
दिल्ली के परिवहन मंत्री के अनुसार, ये योजना दिल्ली की महिलाओं के लिए है और उन्हें ही इसका फायदा मिल सकेगा योजना के लिए प्रमाण पत्र जरूरी है. ऐसे में जो महिलाएं नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत NCR में रही हैं, वो फ्री सफर नहीं कर पाएंगी. मतलब अगर आपका घर नोएडा में है और ऑफिस आप दिल्ली में आती हैं, तो आपको डीटीसी बस में सफर करते समय टिकट लेना होगा. आपको बता दें बस में फ्री सफर की सुविधा सिर्फ दिल्ली की महिलाओं के लिए है यानी अगर आप यह कार्ड बनवाना चाहती हैं तो आपके पास दिल्ली के पते का आधार कार्ड होना जरूरी है. आधार कार्ड के अलावा अगर आपके पास दिल्ली का वोटर कार्ड भी होता है तब भी आप ये कार्ड बनवा सकती हैं.
संबंधित खबरें
'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
23 mins agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
2 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
14 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
17 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
20 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
22 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 day agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines