दिल्ली स्थित एक न्यूज चैनल में काम करने वाली भारतीय पत्रकार मेघा उपाध्याय के साथ एक ऐसी घटना घटी, जिसे सुनकर आपका दिल दहल जाएगा। इस बात पर निराशा जताते हुए कहा कि उसे अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य संबधी चिंताओं के बावजूद राजस्थान में एक होटल के शौचालय का उपयोग करने के लिए भारी रकम चुकानी पड़ी।
शौचालय के लिए 805 रुपये भरने पड़े
मेघा उपाध्याय ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि, एक शौचालय के लिए अलग से 805 रुपये भरने पड़े। महिला अपने परिवार के साथ खाटू श्याम मंदिर के दर्शन करने गई थी। उन्होंने बताया कि वे सुबब 6 बजे दर्शन के लिए होटल से निकले और 7 बजे तक लाइन में खड़े रहे। साथ में यह भी बताया कि बीच रास्ते में काफी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकले थे
खाटू श्याम के दर्शन के लिए लाइन में खड़े वक्त महिला की मां को काफी तेज चक्कर आने लगे और वह जमीन पर गिर गईं। तभी अचानक उनके पेट में दर्द हुआ और उल्टी जैसा महसूस हुआ। उसी दौरान उसके पिता ने बेचैनी से शौचालय की तलाश की, लेकिन कोई भी शौचालय इस्तेमाल करने लायक नहीं था। काफी देर तक खोजने के बाद मंदिर क्षेत्र के पास करीब 1 किलोमीटर दूर कोई शौचालय नहीं दिखा। कुछ सार्वजनिक स्नानगृह थे, लेकिन कोई उचित शौचालय नहीं नजर आए।
5-10 मिनट तक रिक्वेस्ट करनी पड़ी
बता दें कि काफी देर तक खोजने के बाद एक होटल में पहुंचे और रिसेप्शन पर मौजूद व्यक्ति से 5-10 मिनट के लिए शौचालय का उपयोग करने की रिक्वेस्ट की। तभी मौजूद वहां पर व्यक्ति ने कहा कि शौचालय का उपयोग करने के लिए 800 रुपये लगेंगे। इतना सुनकर वह आश्चर्यचकित रह गए, लेकिन क्या करते? मां की हालत ठीक नहीं थी इसलिए यह कदम उठाना पड़ा।
परिवार ने बताया कि, उनका होटल 7 किमी दूर था। रिसेप्शन पर मौजूद व्यक्ति ने हिलने से इनकार कर दिया और उन्होंने राशि का भुगतान कर दिया। जब उनके पिता ने बिल मांगा तो वह व्यक्ति चिल्लाने लगा और अनिच्छापूर्वक हमें 805 रुपये का बिल थमा दिया।
यूजर ने अपनी-अपनी क्या राय दी?
एक यूजर ने कहा कि मेघा उपाध्याय आप मीडियाकर्मी और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, फिर आपने संविधान का इस्तेमाल क्यों नहीं किया? एक अन्य ने कहा कि, हो सकता है कि उसने इसलिए पैसे लिए हों क्योंकि उसे स्वच्छता के दृष्टिकोण से इसे फिर से बनाना होगा, तथा यदि उसने कमरे के भीतर शौचालय की पेशकश की है तो उसे साफ करना होगा। एक यूजर ने पोस्ट करते हुए सुझाव दिया कि उस होटल के खिलाफ उचित मामला दर्ज करें। साथ ही बिल भी गलत है।
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
4 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
11 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
13 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
17 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
17 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
20 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines