Delhi School Winter Vacation Extended For 5 Days: दिल्ली में स्कूल स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है, दिल्ली सरकार ने सर्दी की छुट्टियों को 5 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। यह छुट्टियां सिर्फ क्लास नर्सरी से लेकर 5वीं तक के छात्रों के लिए हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने दी है।
शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह छुट्टियां मौजूदा मौसम की नजाकत को देखते हुए बढ़ाई गई हैं। आतिशी ने X (पूर्व में ट्वीटर) पर एक पोस्ट के जरिए इन छुट्टियों की घोषणा की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- ‘दिल्ली में ठंड की स्थिति को देखते हुए क्लास नर्सरी से लेकर 5वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल अगले और 5 दिन तक बंद रहेंगे।’
दिल्ली स्कूल में सर्दी की छुट्टियां
बीते दिन शनिवार को शिक्षा निदेशालय की तरफ से बताया गया था कि राजधानी में ठंड की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सर्दी की छुट्टी को 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, कुछ देर बाद ही दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने इस आदेश में कुछ त्रुटि होने की बात कही थी। इसके बाद निदेशालय की तरफ से कहा गया कि सर्दी की छुट्टियों से जुड़े अपडेट जल्द ही समय रहते जारी कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Delhi Schools Winter Break: दिल्ली के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ाने का गलत आदेश जारी
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप
इन दिनों सिर्फ दिल्ली ही नहीं पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फ पड़ रही है। वहीं दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब जैसे मैदानी इलाकों में घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने सर्दी का लेवल बढ़ा दिया है। इन राज्यों का तापमान लगातार तेजी से गिर रहा है। मौसम विभाग की माने तो इन राज्यों में ठंड की स्थिति अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही बनी रहने वाली है।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
31 mins agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
5 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
6 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
10 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
12 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
12 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines