Travel Advisory Due to Delhi Weather: देश में मानसून की बारिश से कई पहाड़ी क्षेत्रों में सैलाब आ गया है। वहीं, दिल्ली में भी बारिश से यात्राएं प्रभावित हो रही हैं। आज सुबह से ही राजधानी में बारिश हो रही है। खराब मौसम को देखते हुए स्पाइसजेट, एयर इंडिया और इंडिगो जैसी एयरलाइन्स ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें यात्रियों से घर से निकलने से पहले एक बार नया शेड्यूल देखने की बात कही गई है। दिल्ली के कई इलाकों में हल्की-हल्की बारिश जारी है। इसी के साथ मौसम विभाग ने भी राजधानी में आज और आने वाले दिनों के मौसम का ताजा अपडेट दिया है।
एयरलाइन्स ने जारी की एडवाइजरी
एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘आज सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इसके चलते दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ने की संभावना है।’ आगे लिखा गया कि अपनी यात्रा शुरू करने से पहले एयरलाइन की ऑफिशियल साइट पर नया शेड्यूल देख सकते हैं। यात्रियों को तय समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें: बारिश, बाढ़, भूस्खलन… दिल्ली-बिहार में जलभराव, मंडी में फटे बादल, राजस्थान में स्कूल बंद, कहां-कैसे हालात?
इसके अलावा, स्पाइसजेट ने भी अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा कि ‘दिल्ली में तेज हवाओं और बारिश की वजह से फ्लाइट्स का देरी से संचालन संभव है।’ इसके लिए यात्रियों को अपनी यात्रा से जुड़े अपडेट लेने की सलाह दी गई है।
IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि आज सुबह से ही दिल्ली के ऊपर सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिल रही है। राजधानी में सबसे ज्यादा बारिश सुबह 9 बजे के लोधी रोड पर दर्ज की गई। प्रगति मैदान में 38.7 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। आज पूरा दिन दिल्ली में हल्की और तेज बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। पूर्वी राजस्थान में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से बाढ़ के हालात, भारी बारिश से अब तक 3 की मौत
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
1 hr agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
5 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
8 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
8 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
9 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
11 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
11 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
12 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines