नई दिल्ली: नए साल 2023 के पहले दिन रविवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर निकले। लोग नए साल मनाने इंडिया गेट, अक्षरधाम, कनॉट प्लेस, चिड़िया घर, आदि प्रमुख स्थलों और बाजारों में पहुंचे। इससे सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गई। दो मिनट का सफर तय करने में 20 से 40 मिनट तक लगे।
अक्षरधाम पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां इसके सामने सड़क पर दोनों कैरिवे पर घंटों जाम लगा। वाहन रेंगते नजर आए। जिससे लोगों को परेशानी हुई।
सरोजनी नगर कनॉट प्लेस, हौज खास, साउथ एक्स, खान मार्केट, आदि प्रमुख बाजारों में बड़ी संख्या में लोग दिखे। यहां लोगों की भीड़ थी। इन मार्केट के आसपास अवैध पार्किंग से जाम लगा। लोग कई मीटर पहले अपना वाहन खड़ा कर पैदल मार्केट जाते नजर आए।
इन जगहों पर लगा जाम
दिल्ली में नोएडा लिंक रोड, गाजीपुर बॉर्डर, आनंद विहार, बाहरी रिंग रोड, एमजी रोड, जीटी करनाल रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्कल, आईटीओ, इंडिया गेट, मथुरा रोड, आश्रम चौक पर जाम लगा। यहां वाहन बंपर टू बंपर चलते दिखे। दोपहर बाद से ही इन जगहों पर वाहनों की संख्या अधिक दिखने लगी थी। शाम होते-होते यहां वाहन रुक-रुककर चलते नजर आए। आईटीओ, आश्रम पर एक लालबत्ती पार करने में लोगों को 30 मिनट तक लगे। लोगों ने इस बारे में सोशल मीडिया पर शिकायत की। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी कई जगह मैन्यूअली ट्रैफिक चलाते और रूट डायवर्ट करते नजर आए।
(Ultram)
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
1 hr agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
6 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
7 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
17 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
18 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
21 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines