Delhi Schools Closed : राजधानी में ठंड के साथ वायु प्रदूषण में भी इजाफा हो रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। इसे लेकर दिल्ली एनसीआर में सोमवार से GRAP स्टेज-4 की पाबंदियां लागू हो जाएंगी। इसके बाद दिल्ली सरकार ने 10वीं-12वीं को छोड़कर सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए।
दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण का असर सिर्फ रोजमर्रा की चीजों पर ही नहीं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। उप समिति ने दिल्ली एनसीआर में GRAP-4 की पाबंदियां लागू कर दीं, जिससे बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लग गई। GRPA-4 लागू होने के बाद सीएम आतिशी ने एक्स पर एक पोस्ट किया।
यह भी पढे़ं : Delhi NCR में GRAP 4 की पाबंदियां लागू, BS4 कारों-ट्रकों की एंट्री बैन; कंस्ट्रक्शन पर रोक
दिल्ली में स्कूल बंद
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में GRAP-4 लागू होने के साथ ही 18 नवंबर से क्लास 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी स्टूडेंट्स के फिजिकल क्लासेस बंद कर दी जाएंगी। सिर्फ 10वीं और 12वीं के स्टूडेट ही स्कूल जाएंगे और बाकी क्लास के छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन होगी। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल अगले आदेश तक ऑनलाइन क्लासेस चलाएंगे।
यह भी पढे़ं : Delhi Pollution: प्रदूषण का दुष्प्रभाव! बढ़ रहा है इन 5 बीमारियों का खतरा; जानें कैसे करें बचाव
दोपहर 12 बजे होगी मीटिंग
दिल्ली पर्यावरण मंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि दिल्ली में GRAP-4 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय सोमवार दोपहर 12 बजे दिल्ली सचिवालय में सभी संबंधित विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इस मीटिंग में चर्चा होगी कि GRAP-4 की पाबंदियां कैसे और कहां लागू करानी हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
30 mins agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
4 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
5 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
6 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
7 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
8 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
11 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines