Gangster Killed In Tihar: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की मंगलवार सुबह जेल में हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और अन्य पर लगा है। जेल अधिकारी के मुताबिक, हमले के बाद टिल्लू को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां से मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
जेल अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने तिहाड़ की मंडोली जेल में मार डाला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र गोगी गिरोह का कथित शार्प शूटर योगेश उर्फ टुंडा और उसके साथी दीपक तीतर ने ताजपुरिया पर लोहे की रॉड से हमला किया।
https://twitter.com/ANI/status/1653230731043414017
सुबह साढ़े छह बजे मृत घोषित किया गया
दीन दयाल अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि गैंगस्टर को बेहोशी की हालत में लाया गया था और सुबह करीब 6:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। टिल्लू ताजपुरिया दिल्ली में एक कुख्यात आपराधिक गिरोह का मुखिया था और मोस्ट वांटेड गैंगस्टर जितेंद्र गोगी के नेतृत्व वाले गैंग का प्रतिद्वंदी था।
24 सितंबर, 2021 को ताजपुरिया के दो सहयोगियों ने वकीलों की वेश में आए और जितेंद्र गोगी की दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोगी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो हत्यारों को अदालत कक्ष के अंदर पुलिस ने मार गिराया। उस वक्त ताजपुरिया पहले से ही किसी मामले में जेल के अंदर था। उसे हमले का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया था और वारदात के बाद उससे पूछताछ भी की गई थी।
गोगी और ताजपुरिया गैंग के बीच एक दशक से कड़वाहट
गोगी और ताजपुरिया गैंग के बीच करीब एक दशक से कड़वाहट चल रही है। इन 10 सालों के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़पों में अब तक दो दर्जन से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों गिरोह के सदस्य हत्या, जबरन वसूली, डकैती और कार लूट के मामलों में शामिल हैं।
उधर, दिल्ली पुलिस वेस्ट डिस्ट्रिक्ट एडिशनल डीसीपी अक्षत कौशल ने बताया कि आज सुबह करीब सात बजे डीडीयू अस्पताल से दो यूटीपी के संबंध में सूचना मिली जिन्हें तिहाड़ जेल से अस्पताल लाया गया था। उनमें से एक सुनील उर्फ टिल्लू को बेहोशी की हालत में लाया गया था। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य व्यक्ति, रोहित का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
2 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
3 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
15 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
16 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
22 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
23 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
1 day agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines