Delhi Air Pollution : राजधानी में चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की समस्याएं हो रही हैं। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है, जिससे स्कूलों पर ब्रेक लग गया। इसे लेकर सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है।
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को लेकर सीएम आतिशी ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर प्राथमिक स्कूलों के लिए बड़ा आदेश जारी किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि बढ़ते प्रदूषण के स्तर के कारण दिल्ली के सभी प्राथमिक स्कूल ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर देंगे। अब प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। अगले निर्देश तक ये व्यवस्था लागू रहेगी।
यह भी पढे़ं : आसमान से क्यों नजर नहीं आ रही धरती? NASA ने जारी की चौंकाने वाली तस्वीर
जानें सीएम ने क्या जारी किया आदेश?
मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूलों को बंद करने आदेश दिया। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसलिए उन्होंने इन स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं चलाने को कहा है। अगले निर्देश तक प्राइमरी स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस चलती रहेंगी। आपको बता दें कि दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदूषण से बच्चों को बचाने के लिए कक्षा 5वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बंद करने की डिमांड की थी।
ये जारी किए गए आदेश
दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने प्राथमिक कक्षाओं को बंद करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में शिक्षा निदेशालय (डीओई), एमसीडी, एनडीएमसी और डीसीबी के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों के हेड को कक्षा पांच तक के बच्चों के लिए स्कूलों में फिजिकल क्लासेस बंद करने का निर्देश दिया जाता है। स्कूलों के हेड को अगले आदेश तक इन कक्षाओं के छात्रों के लिए ऑनलाइन मोड में कक्षाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है।
यह भी पढे़ं : एमपी में सबसे कम 13 डिग्री पारा दर्ज, इस दिन से एक्टिव होगा पश्चिम विक्षोभ, दिल्ली-यूपी समेत देश का कैसे रहेगा मौसम?
दिल्ली में 400 के पार AQI
दिल्ली में तमाम प्रयासों के बाद भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में बरकरार है। आसमान में स्मॉग छाया हुआ है। कई स्थानों पर एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है, जिससे बड़ा बुरा हाल है। वहीं, सीएक्यूएम ने प्रदूषण पर काबू पाने के लिए ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-3) लागू करने का ऐलान किया। ये दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार से लागू हो जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
30 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
8 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
19 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
21 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
22 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines