Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है और वायु की गुणवत्ता में लगातार गिरावट जारी है। दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले स्थिति यह है कि कई दिनों से वातावरण में चारों चरफ धुंध की चादर छाई हुई है। इस दौरान पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वायु प्रदूषण की समस्या पर चर्चा के लिए गुरुवार को सभी मंत्रियों के साथ एक बैठक बुलाई है।
दिल्ली सचिवालय में होगी बैठक
समाचार एजेंसी ANI से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज गुरुवार को दिल्ली के मंत्रियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक दिल्ली सचिवालय में होगी। इसमें वित्त एवं राजस्व मंत्री आतिशी, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन समेत कई मंत्री शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- Explainer: दिल्ली-NCR की हवा ही बन गई जहरीली… पिछले 10 वर्षों में सबसे खराब क्यों हुआ बीत रहा नवंबर?
वहीं, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गुरुवार सुबह 8 बजे 420 था, जबकि बुधवार शाम 4 बजे 426 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा तैयार किए गए एक्यूआई मानचित्र में भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में फैले लाल बिंदुओं के समूह (खतरनाक वायु गुणवत्ता का संकेत) दिखाया गया है। दिल्ली के पड़ोसी शहर गाजियाबाद में एक्यूआई 369, गुरुग्राम में 396, नोएडा में 394, ग्रेटर नोएडा में 450 और फरीदाबाद में 413 दर्ज किया गया।
कृत्रिम बारिश कराने के सुझाव
वायु प्रदूषण की खतरनाक स्थिति से जूझ रही दिल्ली में राज्य सरकार की ओर से प्रस्तावित सम-विषम (ऑड-ईवन) फार्मूले को केंद्र ने खारिज कर दिया है तथा इसकी जगह कृत्रिम बारिश कराने जैसे दूसरे विकल्पों को आजमाने का सुझाव दिया गया है। इसके साथ ही राज्यों को वायु प्रदूषण के खिलाफ छिड़ी इस मुहिम में पुलिस को उतारने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि पराली जलाने वाले लोगों सहित वायु प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
12 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
15 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
17 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
19 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
19 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
21 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
22 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines