Delhi Police Advisory : शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते कई सड़कें बंद रहने वाली हैं और कुछ पर डायवर्जन किया जाएगा। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं।
दोपहर करीब 12:10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली केअशोक विहार के स्वाभिमान अपार्टमेंट में इन-सीटू स्लम रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्टके तहत बने नवनिर्मित फ्लैटों का दौरा करेंगे। यह फ्लैस्ट्स झुग्गी झोपड़ी (जेजे) क्लस्टर के निवासियों के लिए बनाए गए हैं। इसके बाद पीएम मोदी दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे जिसमें नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (डब्ल्यूटीसी) और सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास (जीपीआरए) टाइप-II क्वार्टर शामिल हैं।
रामलीला मैदान में है पीएम मोदी की रैली
इन कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री मोदी उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली को भी संबोधित करने वाले हैं। इस रैली को विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत कही जा रही है। पीएम मोदी की दूसरी रैली 5 जनवरी को रोहिणी के जापानी पार्क में होने वाली है।
दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी
ये सड़कें बंद रहेंगी
मॉल रोड (रिंग रोड): हकीकत नगर रेड लाइट से आजादपुर चौक तक (दोनों तरफ)।
जीटीके रोड: आजादपुर चौक से गुरुद्वारा नानक पियो तक।
भामाशाह मार्ग: मॉडल टाउन-1 से नानक पियो तक।
लाला अचिंतम मार्ग और ब्रह्मा कुमारी मार्ग: गुजरांवाला और डेरावल क्षेत्र।
नाहर सिंह मार्ग: प्रेमबारी चौक से इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन (दोनों तरफ)।
गुलाब सिंह मार्ग: सत्यवती कॉलेज से प्रेरणा चौक तक।
स्वामी नारायण मार्ग: लक्ष्मीबाई कॉलेज तक दिल्ली जल बोर्ड रेड लाइट।
महात्मा गांधी मार्ग: ब्रिटानिया चौक से आजादपुर तक।
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि 3 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। आजादपुर, मॉडल टाउन, किंग्सवे कैंप, गुजरांवाला टाउन, डेरावाल नगर, स्वाभिमान अपार्टमेंट और अशोक विहार के रामलीला ग्राउंड जैसी जगहों से गुजरने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वह एडवाइजरी का ध्यान रखें।
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
46 mins agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
3 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
8 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
10 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
11 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
12 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 day agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines