Delhi Police: होली और शब-ए-बरात को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। किसी भी अनहोनी या फिर उपद्रव की आशंका को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
स्पेशल सीपी ट्रैफिक एसएस यादव ने कहा कि पर्व के दिन आवश्यकतानुसार पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जायेगी। जैसा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है, हम चाहते हैं कि होली के दौरान सभी दिल्लीवासी सुरक्षित और स्वच्छ रहें।
https://twitter.com/ANI/status/1632632573489823744
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
एसएस यादव ने कहा कि काली फिल्म, ट्रिपल राइडिंग, कम उम्र में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल पिकेट भी शराब की रैंडम चेकिंग करेंगे और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
दिल्ली पुलिस की ओर से सड़कों पर बाइक के साथ स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और संवेदनशील इलाकों में उचित सतर्कता बरतने को कहा गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शब-ए-बरात और होली दहन पर कोई सांप्रदायिक तनाव न हो।
एडवाइजरी में पहले की घटनाओं का भी है जिक्र
बता दें कि इस साल होली और शब-ए-बरात एक ही दिन पड़ रहे हैं। दिल्ली पुलिस के विशेष टास्क फोर्स की ओर से सभी 15 पुलिस जिलों को जारी एक एडवाइजरी में उन्हें 7-8 मार्च की रात के दौरान बाइक पर स्टंट करने वालों को रोकने के लिए धार्मिक नेताओं और स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद लेने का निर्देश दिया गया है।
एडवाइजरी में पहले की घटनाओं का जिक्र है। कहा गया है कि 2019 में डबरी, खजूरी खास और जनकपुरी में शब-ए-बरात की रात कुछ लोगों ने वाहनों और घरों के शीशे तोड़ दिए थे, जिसके चलते मामले दर्ज किए गए थे। अफसरों की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि किसी भी तरह के हंगामे की सूचना तुरंत अपने सीनियर अधिकारियों को दी जाए। एडवाइजरी के मुताबिक, पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया पर भी नजर रखेगी और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
सोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
27 mins agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
2 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
3 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
6 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
9 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines