Delhi Noida Private Schools Bomb Threat: दिल्ली के बाद नोएडा के DPS स्कूल में आज सुबह हड़कंप मच गया। बच्चे रोज की तरह स्कूल पहुंच रहे थे और प्ले ग्राउंड में खेल रहे थे कि अचानक अफरा तफरी मच गई। पुलिस की टीमें डॉग स्क्वाड लेकर स्कूल के अंदर आईं और कोना-कोना खंगालने लगीं। यह देखकर छोटे-छोटे बच्चे सहम गए।
अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को उनके साथ घर भेज दिया गया है। स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ मौके पर मौजूद हैं। बम निरोधक दस्ता भी स्कूल के कमरों की तलाशी ले रहा है। स्कूल प्रिंसिपल ने एहतियातन छुट्टी का ऐलान कर दिया है। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। स्कूल के आस-पास का इलाका भी सील कर दिया गया है।
दिल्ली-नोएडा के इन 15 स्कूलों में आया ईमेल
- DPS द्वारका
- DPS वसंत विहार
- DPS रोहिणी
- DPS नोएडा
- संस्कृति स्कूल
- एमिटी पुष्प विहार
- मदर मैरी मयूर विहार
- DPS नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा
- KP स्कूल ग्रेटर नोएडा
- BGS इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-5 द्वारका
- सेंट थॉमस स्कूल, सेक्टर-19, गोयला डेयरी
- सचदेवा ग्लोबल स्कूल, सेक्टर-18
- MBS इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-11
- DPS मथुरा रोड
- DPS आरके पुरम
ईमेल एड्रेस और कंप्यूटर IP पता करने की कोशिश
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, जिस ईमेल एड्रेस से धमकी भरा संदेश भेजा गया है, साइबर सेल यूनिट उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। किसने भेजा है और कहां से भेजा है? ईमेल एड्रेस पता लगते ही इसका खुलासा भी हो जाएगा। अभी तक की जांच में किसी भी स्कूल से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
ईमेल में लिखा है कि बम फटेंगे, आग लगेगी और सब जलकर राख हो जाएगा। स्कूलों में इंप्लोसिव डिवाइस इंप्लांट किए गए हैं। इसके अलावा कई दिल दहलाने वाली बातें भी लिखी हैं। यह किसी की शरारत हो सकती है, लेकिन इतने बड़े लेवर पर पैनिक फैलाया गया है कि दिल्ली-नोएडा के करीब 25 फायर ब्रिगेड ऑफिसों में भी स्कूलों में बम होने की सूचना आ चुकी है।
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
4 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
5 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
6 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
6 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
9 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
11 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
23 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines