Bomb Threats School: दिल्ली के तीन स्कूलों को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसमें DPS आरके पुरम, मयूर विहार फेज 1 स्थित मदर मैरी स्कूल और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल का नाम शामिल है। सुबह-सुबह मिली इस धमकी के बाद सुरक्षा के चलते बच्चों को घर वापस भेजा दिया गया है। धमकी ईमेल के जरिए उस समय दी गई जब स्कूलों में बच्चे आ रहे थे। जानकारी के मुताबिक, स्कूलों में उस समय स्टाफ सुबह की प्रेयर की तैयारी कर रहा था। पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।
40 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
सोमवार सुबह को खबर मिली की दिल्ली के 3 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। लेकिन धीरे-धीरे स्कूलों के आंकड़े बढ़कर 40 तक पहुंच गए। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के 40 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। डीपीएस आरके पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल उन 44 स्कूलों में शामिल हैं, जिन्हें धमकी मिली थी। आपको बता दें कि यह ईमेल रविवार रात 11:38 बजे के करीब भेजे गए थे। ईमेल में दावा किया गया था कि इमारतों के अंदर ही कई बम रखे गए हैं।
ईमेल के जरिए क्या की मांग?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईमेल में लिखा था बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह छिपाए गए हैं। बम डिफ्यूज करने के लिए करीब 30,000 डॉलर (25,41,330.00 रुपये) की मांग की गई है। आगे लिखा कि इससे इमारत को बहुत अधिक नुकसान नहीं होगा, लेकिन बम फटने से कई लोग घायल हो जाएंगे। आप सभी को दुख सहना होगा और अपने अंग खोने पड़ेंगे। दिल्ली पुलिस आईपी एड्रेस की जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले की तलाश कर रही है।
दिल्ली अग्निशमन विभाग को सबसे पहली कॉल सुबह 6:15 बजे जीडी गोयनका स्कूल से मिली थी। उसके बाद 7:06 बजे डीपीएस आरके पुरम से एक और कॉल रिसीव हुई। डॉग स्क्वायड, बम डिटेक्शन टीम और स्थानीय पुलिस सहित अग्निशमन अधिकारी स्कूलों में पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। हालांकि अभी तक पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
12 mins agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
2 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
7 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
8 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
14 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines