Delhi CM Selection Delay: दिल्ली विधानसभा चुनाव आने के दो दिन बाद भी अब तक नई सरकार के गठन को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। पिछले दो दिनों से नए मुख्यमंत्री और मंत्रियों को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के अमेरिका से लौटने के बाद इस संबंध में कोई निर्णय होगा। नए सीएम को लेकर पार्टी आलाकमान के बीच चर्चा जारी है। रविवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठक हुई थी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद से ही सीएम पद को लेकर अलग-अलग नाम सामने आ रहे हैं। नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। चुनाव परिणाम आने के कुछ देर बाद ही वे अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और नवनिर्वाचित विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा से मुलाकात की थी।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली CM के लिए परवेश वर्मा का नाम लगभग तय! RSS-BJP में बनी सहमति: सूत्र
एलजी से मिलेंगे बीजेपी के सभी विधायक
बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने दिल्ली के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की थी। सोमवार को उन्होंने विधायकों से मिलने की बजाय टेलीफोन के जरिए वरिष्ठ नेताओं से उनसे बात की। संघ के पदाधिकारियों से भी इस पर राय ली जा रही है। इधर दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सभी सांसदों और नवनिर्वाचित विधायकों के साथ-साथ उपराज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है। इसके लिए उन्होंने एक पत्र भी लिखा है। अगले एक-दो दिन में मुलाकात हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में बीजेपी का कैसा होगा मंत्रिमंडल, क्या आलाकमान महिला विधायक पर खेलेगा दांव?
बता दें कि शनिवार को घोषित हुए नतीजों में बीजेपी को 48 सीटों पर जीत मिली। जबकि आप पार्टी को 22 सीटें मिली थी। कांग्रेस पिछले दो चुनावों की तरह इस चुनाव में भी पूरी तरह साफ हो गई। इस बार भी उसे एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। गौरतलब है कि दिल्ली में 1993 के बाद पहली बार बीजेपी को बहुमत मिला। इससे पहले 2013 में पार्टी को 31 सीटों पर जीत मिली थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
4 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
4 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
6 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
7 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
10 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
10 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
10 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
10 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines