Delhi NCR AQI And Weather: दिल्ली-NCR की हवा दिन-ब-दिन जहरीली होती जा रही है, जिस वजह से अस्थमा और दिल के मरीजों को जहां सांस लेने में समस्या हो रही है, वहीं बच्चों और बुजुर्गों को भी ब्रीदिंग प्रॉब्लम होने लगी है. लोग आंखों में जलन और स्किन एलर्जी होने की शिकायत लेकर डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं. वहीं दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी आए दिन बढ़ता जा रहा है. यूं तो ठंड का मौसम है, लेकिन दिल्ली को देखकर यह समझ नहीं आ रहा है कि कि स्मॉग छाया हुआ है या धुंध छाई हुई है. हर जगह धुंधलापन-सा है, जिसे देखकर घुटन महसूस होती है.
दिल्ली में आज AQI कितना दर्ज हुआ?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 309 है, जो बेहद खराब कैटेगरी की एयर क्वालिटी का सूचक है. वहीं दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का AQI देखें तो जहांगीरपुरी में 402, मुंडका में 343, नरेला में 388, नेहरु नगर में 323, नॉर्थ कैंपस डीयू में 341, रोहिणी में 392, विवेक विहार में 391, वजीरपुर में 403, अशोक विहार में 370, आईटीओ चौक पर 348, पटपड़गंज में 342, शादीपुर में 311, अलीपुर में 419, आनंद विहार में 392 है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकत है कि दिल्ली की हवा कितनी जहरीली है.
वायु प्रदूषण किनके लिए खतरनाक?
बता दें कि दिल्ली का वायु प्रदूषण अस्थमा, दिल और साइनस के मरीजों के खतरनाक साबित हो सकता है, वहीं COPD के मरीजों को प्रदूषण से अपना बचाव करने की जरूरत है, क्योंकि प्रदूषण के कारण सांस लेने में समस्या आ सकती है. दिल्ली में इस समय जिस तरह का वायु प्रदूषण है, इसमें सांस लेना उतना ही खतरनाक है, जितना खतरा प्रतिदिन 6.6 सिगरेट पीने से होता है. इसलिए वायु प्रदूषण से बचाने का सबसे बढ़िया उपाय है कि घर पर रहें और एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें. बाहर जाना पड़ रहा है तो N95 मास्क पहनकर निकलें. GRAP-2 के नियमों का सख्ती से पालन करें.
कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
बता दें कि दिल्ली का मौसम साफ है और धूप खिली हुई है. सुबह-शाम ठंड होती है, लेकिन दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस होती है. वहीं स्मॉग और धुंध के कारण विजिबिलिटी बेहद कम है. बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 17.2 रिकॉर्ड हुआ, लेकिन स्मॉग के कारण ठंड का ज्यादा अहसास नहीं हो रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 9 नवंबर तक दिल्ली का मौसम साफ रहेगा और बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं, लेकिन 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
11 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
22 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines