Delhi-NCR Air Quality air ‘very poor AQI 323: दिल्ली-एनसीआर की हवा में कुछ दिनों के मुकाबले सुधार देखने को मिल रहा है। इसी के साथ सोमवार को दिल्ली सरकार के स्कूल को फिर से खोल दिया गया है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर की आबो-हवा अभी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। मंगलवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में AQI 400 के कम मापा गया है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में AQI 323 मापा गया है। हालांकि, कल राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर AQI 300 के पार दर्ज किया गया था। वहीं, दिल्ली का टेंपरेचर अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक AQI को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब, 401 और 450 के बीच गंभीर और 450 से ऊपर गंभीर प्लस माना जाता है। साथ ही शनिवार गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद AQI के ऊपर मापा गया, जो आज 300 के आसपास दर्ज किया गया।
दिल्ली-एनसीआर AQI स्तर
आनंद विहार- 374
जहांगीरपुरी- 399
लोधी रोड- 315
न्यू मोती बाग- 370
द्वारका सेक्टर-8- 393
अशोक विहार- 357
मुंडका- 403
गुरुग्राम- 338
फरीदाबाद- 368
गाजियाबाद- 344
नोएडा सेक्टर- 339
ग्रेटर नोएडा- 298
जीआरएपी 4 के तहत लगाए गए प्रतिबंधों को किया गया रद्द
वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद, दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) – 4 के तहत प्रतिबंध हटा दिए गए, लेकिन पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने लोगों को नियमों का पालन जारी रखने की सलाह दी क्योंकि जीआरएपी के चरण 1, 2 और 3 अभी भी प्रभावी हैं।
मंत्री गोपाल राय ने रविवार को कहा कि पिछले दो दिनों में प्रदूषण के स्तर में लगातार सुधार हुआ है। आज एक्यूआई 290 तक पहुंच गया है। मैं दिल्ली और उत्तर भारत के लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध करना चाहता हूं। हालांकि प्रदूषण में सुधार हुआ है, लेकिन हमें अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है। दिवाली से पहले, AQI 215 तक पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद हुई लापरवाही के कारण दिवाली के बाद AQI में वृद्धि हुई। दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार के बावजूद, सीएक्यूएम (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) ने शनिवार को जीआरएपी 4 के तहत लगाए गए प्रतिबंधों को रद्द कर दिया, जिससे बीएस -3 और बीएस -4 पेट्रोल और डीजल वाहनों को छोड़कर ट्रकों और बसों को शहर में प्रवेश करने की अनुमति मिल गई।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 hr agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
5 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 day agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines