Delhi-NCR Weather Update: आज सुबह दिल्ली एनसीआर की हवा में कुछ ठंडक महसूस हुई।आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश की भी संभावना बनी हुई है। अप्रैल के महीने की शुरुआत से ही तपती गर्मी ने हाल बेहाल किया हुआ था, लेकिन अब मौसम ने करवट बदली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 10 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जिसमें बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसे में गर्मी के प्रकोप और हीटवेव से भी राहत मिलेगी। हालांकि 12 अप्रैल के बाद गर्मी अपने चरम पर होगी जो लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर देगी। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम…
बुधवार को टूटा तीन साल का रिकॉर्ड
अप्रैल के महीने में ही जून जैसी गर्मी ने सभी को परेशान कर दिया है। हर कोई इसी टेंशन में है कि अभी ये हाल है तो आने वाले दिनों में क्या होगा? अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार यानी 9 अप्रैल को गर्मी अपने चरम पर थी, जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। गर्मी ने तीन सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। दिन में ही नहीं रात में भी गर्मी का कहर बरकरार था। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप रही जिसने लोगों की आफत कर दी।
यह भी पढ़ें: ‘नीतीश सरकार जैसे 20 साल पुरानी कार’, तेजस्वी बोले- अब बिहार के युवाओं को मिले मौका
कैसा रहेगा आज का मौसम
दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और हवा में भी ठंडक है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बादलों की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
गर्मी का कहर
बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में बिजली की चमक के साथ बारिश और आंधी आने की संभावना जताई है।
अगर बारिश होती है तो कहीं न कहीं इससे मौसम खुशनुमा जरूर हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ PM मोदी चुप क्यों? इन मुद्दों पर भी खुलकर बोले संजय राउत
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
6 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
11 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
13 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
23 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines