हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

40 फ्लाइट्स डायवर्ट, 100 उड़ानें लेट...78KM रफ्तार वाले तूफान और भारी बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री परेशान

दिल्ली में अचानक बदले मौसम का असर फ्लाइट्स पर पड़ा है। धूल भरी आंधी चलने से फ्लाइट्स के लैंड और टेकऑफ होने में समस्या आ रही है। एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस ने यात्रियों के एडवाइजारी जारी कर दी है कि वे एयरलाइंस के संपर्क में रहें।

विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट

दिल्ली-NCR में आज सुबह अचानक मौसम में करवट बदली। 70 से 80 किलोमीटर स्पीड वाली धूल भरी आंधी चली। भयंकर तूफान आया और भारी बारिश हुई। दिल्ली में खराब मौसम का असर फ्लाइट्स की आवाजाही पर भी पड़ा है। करीब 100 फ्लाइट्स लेट हैं और 40 फ्लाइट्स डायवर्ट कर दी गई हैं। खराब मौसम के कारण इंडिगो की 6E-12 इस्तांबुल-दिल्ली फ्लाइट को सुबह 5.50 बजे अहमदाबाद डायवर्ट किया गया।

एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है कि वे फ्लाइट्स की लैंडिंग और टेकऑफ के बारे में एयरलाइंस से जानकारी लेने के बाद ही आगे की प्लानिंग करें। एयर इंडिया ने एडवाइजरी जारी करके यात्रियों से आग्रह किया है कि वे हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी फ्लाइट्स की स्थिति की जांच कर लें। दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानें लेट हो रही हैं। उनका रूट भी डायवर्ट किया गया है। एयरलाइंस की ओर से जल्दी ही नई जानकारी शेयर की जाएगी।

 

कई इलाकों में भरा बारिश का पानी

बता दें कि दिल्ली में आज सुबह हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। सड़कों पर 2 से 3 फीट पानी खड़ा हो गया है। अंडरपास में भी पानी भर गया है। खानपुर, DND, मोती बाग एरिया, मिंटो ब्रिज, द्वारका समेत कई इलाकों में आज जलभराव है। इसलिए लोग आज दिल्ली में निकलें और दिल्ली आएं तो संभलकर ड्राइविंग करें। जलभराव वाली सड़कों से बचकर ही निकलें, अन्यथा गाड़ी खराब हो सकती है। परेशानी उठानी पड़ सकती है। ट्रैफिक जाम में फंस सकते हैं।

विज्ञापन

 

आगे ऐसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, एक मई से 7 मई तक आंधी तूफान आता रहेगा और बारिश होने का अनुमान है। इससे तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 1 मई की रात से 4 मई की सुबह तक मौसम करवट बदलता रहेगा। 5 और 06 मई को शाम के समय आंधी-तूफान आएगा और बादल गरजेंगे। मौसम विभाग एक और 2 मई के लिए बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी कर चुका है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola