दिल्ली में स्कूलों को लगातार धमकी भरे मेल मिल रहे हैं। आज सुबह दो और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अब नजफगढ़ और मालवीय नगर के एक अन्य स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने जानकारी दी कि राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं। बताया गया कि दिल्ली के कम से कम 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 7:40 और 7:42 बजे दो स्कूलों में बम की धमकी मिली। पुलिस और अन्य एजेंसियां स्कूलों में पहुंचकर तलाशी ले रही हैं। एसकेवी मालवीय नगर और आंध्रा स्कूल, प्रसाद नगर को धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं, और आशंका है कि और भी स्कूलों को यह धमकी भरा संदेश भेजा गया हो।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, डीएवी पब्लिक स्कूल, फेथ अकादमी, दून पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय उन संस्थानों में शामिल थे, जिन्हें बम की धमकी मिली थी और धमकी भेजने वाले की पहचान ‘आतंकवादी 111’ के रूप में हुई है, जिसने 25,000 अमेरिकी डॉलर की मांग की थी।
धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता और सुरक्षाकर्मी दिल्ली के हौज रानी स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय (एसकेवी) पहुंचे। इससे पहले 32 स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिली थीं, जिसके बाद स्कूलों को खाली कराया गया था और बड़े पैमाने पर सुरक्षा जांच की गई थी। बाद में कुछ भी बरामद नहीं हुआ था।
स्कूलों को मिली धमकी पर दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा था कि एहतियात के तौर पर सभी छात्रों और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है। तलाशी अभियान जारी है। तब भी धमकी भेजने वाला “द टेरराइज़र्स 111 ग्रुप” था और क्रिप्टोकरेंसी में 5,000 डॉलर की मांग भी की गई थी। ईमेल में स्कूलों के आईटी सिस्टम को हैक करने और इमारत में बम लगाने की बात कही गई थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
2 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
4 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
11 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
19 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
20 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
20 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines