Delhi Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने अपने ही माता-पिता, बहन और दादी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह पुलिस ने घटना की जानकारी दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के पालम इलाके में एक परिवार के चार सदस्यों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान 25 साल के केशव के रूप में हुई है।
https://twitter.com/ANI/status/1595278402575282176
ड्रग एडिक्ट है आरोपी
कहा जा रहा है कि आरोपी ड्रग एडिक्ट है और कुछ दिन पहले ही वह रिहैब सेंटर से लौटा था। आरोपी केशव को तब गिरफ्तार किया गया था जब पीड़ितों के शव उनके पालम स्थित घर में खून के धब्बों के साथ पाए गए थे। पुलिस ने कहा कि अपने परिवार के चारों सदस्यों की गला काटकर हत्या की है। इसके लिए उसने किसी नुकीले हथियार का इस्तेमाल किया है। मृतकों के शरीर के अन्य हिस्सों पर भी वार के निशान पाए गए हैं।
पुलिस ने कहा कि दीवाली के बाद से कथित तौर पर बेरोजगार था। वारदात के दौरान भी आरोपी ड्रग्स के नशे में था। मृतकों की पहचान आरोपी की दादी (75), पिता दिनेश (50), मां दर्शना और बहन उर्वशी (18) के रूप में हुई है।
अलग-अलग मिले चारों शव
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के माता-पिता के शव बाथरूम में मिले थे, जबकि उसकी बहन और दादी के शव अलग-अलग कमरों में मिले थे। वारदात के बाद भी आरोपी अपने घर में था।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
4 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
7 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
10 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
12 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
12 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
13 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
21 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines