हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली में मीट की दुकानों पर सियासत गरमाई, संजय सिंह बोले- 'हिम्मत हैं तो केएफसी बंद कराएं'

दिल्ली में मीट की दुकानों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी विधायकों के नवरात्रि में मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग पर आप सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी में हिम्मत है तो केएफसी की दुकानों को बंद करके दिखाएं।

विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh

दिल्ली में मीट की दुकानों को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। बीजेपी विधायक रविंद्र नेगी और करनैल सिंह नवरात्रि पर मीट की दुकानों को बंद रखने की मांग कर रहे हैं। अब इस पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। संजय सिंह ने कहा कि अगर बीजेपी के नेताओं में हिम्मत है केएफसी को बंद कराएं।

संजय सिंह ने आगे कहा कि कई भाजपाइयों के भी रेस्टाॅरेंट है, जहां पर मीट और मुर्गा बिकता है। उन्होंने बीजेपी से सवाल पूछते हुए कहा कि हिम्मत है तो बीजेपी नेताओं की दुकान भी बंद कराओ। इन लोगों की गरीब की दुकान तोड़कर बहादुरी दिखानी है। अगर मोदी जी में हिम्मत है तो यहां इतनी एंबेसी है जहां पर बतख, मुर्गा सब खाया जाता है। ये सब भी बंद होने चाहिए। दिल्ली देश की राजधानी है। यहां सभी देशों के लोग रहते हैं। अलग-अलग राज्यों के गेस्ट हाउस हैं। संजय सिंह ने सवालिया अंदाज में पूछा कि नवरात्रि में शराब पर रोक क्यों नहीं लगनी चाहिए? कहां पर लिखा है कि नवरात्रि में शराब बिकनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली विधानसभा में मीट की दुकानों पर हंगामा, मंत्री प्रवेश वर्मा बोले- ‘अधिकारियों को कार्रवाई को लेकर निर्देश’

डबल इंजन सरकार का शराब पर डबल ऑफर

संजय सिंह ने यूपी में फ्री में बंट रही शराब को लेकर भी बीजेपी और योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में बड़ा शराब घोटाला हुआ है। मोदी और योगी की डबल इंजन सरकार ने यूपी में डबल ऑफर दिया है। यूपी में एक के साथ एक शराब की बोतल फ्री में बिक रही है। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई कहां छिपी है? कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? इतना शराब घोटाला कोई एफआईआर अब तक दर्ज क्यों नहीं हुई।

ये भी पढ़ेंः ‘मेरे बच्चे को बचा लो’ – रोती मां की गुहार, रेयर बीमारी से जूझ रहे मासूम को चाहिए मदद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें