Delhi Fire : राजधानी दिल्ली में भयंकर आग की सूचना है। इससे जुड़ा एक दरावाना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जान बचाने के लिए एक शख्स दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। आग की तेज लपटें दिखाई दे रही हैं और बचाव के लिए कई लोग नीचे खड़े हैं।
घटना नांगलोई इलाके की है। बताया जा रहा है कि गैस लीक होने की वजह से पहली मंजिल पर आग लगी थी। थोड़ी देर में आग ने भयावह रूप ले लिया। लोग दहशत में आ गए। देर रात हुई इस घटना में एक शख्स अपनी जान बचाने के लिए घर की दूसरी मंजिल से ही कूद पड़ा। शख्स सीधे जमीन पर गिरा, जिसे वहां मौजूद लोगों ने उठाया।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस घटना में किसी जनहानि के नुकसान की खबर नहीं है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज चल रहा है। घटना का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : पत्नी को छेड़छाड़ से बचाया पर प्राइवेट पार्ट गंवाया, बुलंदशहर के दबंगों ने काटा
रिपोर्ट्स की मानें तो 6 लोगों ने बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर से कूदकर जान बचाई। कूदने की वजहं से वह चोटिल हो गए थे, सभी अस्पताल में एडमिट हैं। घायल लोगों में दो महिलाएं, तीन युवक और एक नाबालिग हैं। बताया जा रहा है ये हादसा गैस लीक होने की वजह से हुआ। नांगलोई में आग पहली मंजिल पर लगी थी, जिसके बाद दूसरी मंजिल पर रहने वाले लोग भयानक आग को देखकर डर गए थे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
47 mins agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
9 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
9 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
12 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
12 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
14 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
14 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
15 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
15 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines