Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाले में ED के द्वारा आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पिछले दिनों मिले समन के बाद से राजनीति एक बार फिर से तेज हो गई है। सीएम केजरीवाल ने आज यानी सोमवार को आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों की बैठक बुलाई थी। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने कहा कि इस मामले में ED को एक राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर ED ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया, तो जेल से सरकार चलाएंगे, दिल्ली की जनता ने अरविंद जी को चुना है वे इस्तीफा नहीं देंगे।
भाजपा को आप से सबसे ज्यादा डर
इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज भाजपा को सबसे ज्यादा समस्या आम आदमी पार्टी से है। ये लोग हमारे विधायकों, सांसदों पर फर्जी के मुकदमे करा रहे हैं। अब यह लोग सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की फिराक में हैं। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में सभी विधायकों ने अपनी बात रखीं और सभी ने केजरीवाल जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही।
यह भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: दिल्ली के बाद हरियाणा सरकार का स्कूलों पर बड़ा फैसला, 14 जिलों में कभी भी हो सकती है छुट्टी
भारद्वाज ने कहा कि जितने मुकदमे हुए हैं आम आदमी पार्टी के नेता पर हुए, यह केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश है। प्रधानमंत्री को डर है कि कैसे केजरीवाल को दिल्ली की सत्ता से हटाया जाए। वे चुनाव जीत नहीं सकते तो, षड्यंत्र करके हराना चाहते हैं।
जेल से चलेगी दिल्ली की सरकार
वहीं, आतिशी ने कहा कि ये लोग चाहे तो अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दें, लेकिन वह सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर सीएम को गिरफ्तार किया जाता है तो, दिल्ली की सरकार जेल से चलेगी। हम इस मामले में कोर्ट जाकर अनुमति लेंगे, जिससे जेल में कैबिनेट की बैठक हो सके और अधिकारी भी जेल में जाकर जरूरी कागजों पर सीएम के हस्तक्षार ले सकें।आतिशी ने कहा कि आप तमाम कोशिशें कर लें, लेकिन अरविंद केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे और गिरफ्तार होने पर जेल से ही सरकार चलाएंगे।
संबंधित खबरें
आशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 hr agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
6 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
10 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
11 hrs agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
13 hrs agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
14 hrs agoप्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
21 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines