Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के चीफ पर निशाना साधा। भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आप (केजरीवाल) पॉलीग्राफ टेस्ट या लाई डिटेक्टर टेस्ट क्यों नहीं कराते?
गौरव भाटिया ने सीधे तौर पर कहा कि अरविंद केजरीवाल ‘शराब घोटाले के किंगपिन’ हैं। जैसे ही अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया, जाहिर तौर पर वे डर से कांपने लगे। गौरव भाटिया ने कहा कि हमने पांच प्रश्न पूछे हैं। आप (अरविंद केजरीवाल) इन सवालों का जवाब क्यों नहीं देते?
अरविंद केजरीवाल जी, अगर आपको किसी बात का डर नहीं है तो दूध का दूध और शराब की शराब होने दीजिए। जो सवाल पूछे जाएं उनका उत्तर दे दीजिए… अगर आपके ही मापदंड आपके ऊपर लगाएं तो एक पॉलीग्राफ टेस्ट ले लीजिए… लाई डिटेक्टर टेस्ट ले लीजिए… सब स्पष्ट हो जाएगा, लेकिन ऐसा आप करेंगे नहीं क्योंकि अंदर से आप डरे हुए हैं, घबराएं हुए हैं।
गौरव भाटिया ने पूछे ये सवाल
- अरविंद केजरीवाल जी, जिस मीटिंग में ये शराब घोटाला रचित किया जाता है उसकी अध्यक्षता आप कर रहे थे… तो आप पर गाज क्यों नहीं गिरनी चाहिए?
- अरविंद केजरीवाल जी जनता को बताएं कि उनकी समीर महेन्द्रू से facetime पर बात हुई या नहीं?
- आप जनता को यह भी बताइए कि शराब कारोबारियों से आपका क्या रिश्ता है?
- आपकी शराब नीति इतनी अच्छी थी तो इसको वापस क्यों लिया गया?
भाटिया बोले- सिसोदिया इतने भोले नहीं, जितना बताया जा रहा है
गौरव भाटिया ने कहा कि मनीष सिसोदिया इतने भोले हैं नहीं जितना बताया जा रहा है। इनके पास चार मोबाईल फोन थे, जब जांच अधिकारियों ने जांच के लिए फोन मांगा तो एक दे दिया बाकी तीन नष्ट कर दिए। क्यों? क्या इनको ये लग रहा था कि अरविंद केजरीवाल की भी गर्दन पकड़ी जाएगी… इसलिए नष्ट कर दिए?
गौरव भाटिया ने कहा कि जनता को इसका जवाब आपको देना ही होगा। इनको गुमान है कि ये कानून से ऊपर हैं लेकिन हमें यकीन है कि कानून का हाथ इनकी गर्दन तक पहुंचेगा।
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
11 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
12 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
19 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
2 days agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines