हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से लगा झटका, उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस में सजा निलंबन की अर्जी खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस में कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को सस्पेंड करने से मना कर दिया है. बता दें कि यह मामला उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की कस्टडी में हुई मौत से जुड़ा है.

विज्ञापन

Unnao custodial death case: दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस में कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को सस्पेंड करने से मना कर दिया है. बता दें कि यह मामला उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की कस्टडी में हुई मौत से जुड़ा है.

कुलदीप सिंह सेंगर ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 2019 में ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई 10 साल की कठोर कारावास की सजा को निलंबित करने की मांग की थी. सेंगर ने दलील दी थी कि वो लंबे समय से जेल में बंद है और उसकी सेहत भी लगातार खराब हो रही है. याचिका में डायबिटीज, मोतियाबिंद और रेटिना डिटैचमेंट जैसी बीमारियों का हवाला देते हुए तिहाड़ जेल से बाहर AIIMS में इलाज कराने की मांग भी की गई थी. सेंगर ने ये याचिका सीआरपीसी की धारा 389 के तहत दायर की थी, जिसमें अपील लंबित रहने के दौरान सजा निलंबन का प्रावधान है.

आरोपी को राहत देना न्याय के खिलाफ- पीड़िता

इससे पहले सेंगर की याचिका को लेकर पीड़िता द्वारा कड़ा विरोध दर्ज किया गया था. वहीं, CBI ने कोर्ट को जानकारी देते हुए बताया था कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसमें अपहरण, हिरासत और मारपीट में मौत जैसे अपराध शामिल हैं. सीबीआई ने यह भी कहा कि सेंगर ने पीड़िता के परिवार को चुप कराने की भी कोशिश की. वहीं, पीड़िता ने ये कहा कि आरोपी को राहत देना न्याय के खिलाफ होगा.

विज्ञापन

वहीं, मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति रविंदर दुडेजा ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मंगलवार को फैसला सुनाया और सजा निलंबन की मांग खारिज कर दी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola