नई दिल्ली: कोरोना की तैयारियों को परखने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज सोमवार सुबह लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एलएनजेपी अस्पताल में कोविड वार्ड, ओपीडी सहित पीडियाट्रिक वार्ड का भी दौरा किया। साथ ही यहां इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल पूछे।
लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में बिस्तरों की उपलब्धता, चिकित्साकर्मी, जांच की क्षमता, चिकित्सकीय उपकरण एवं चिकित्सकीय ऑक्सीजन उपलब्धता समेत अन्य पहलुओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने स्टाफ को निर्देश दिए कि इलाज के लिए आने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले, यह अस्पताल प्रशासन सुनिश्चित करे। साथ ही मरीजों की बीमारी की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकता के अधार पर इलाज दिया जाए।
ऑक्सीजन की उपलब्धता 50 टन
कोरोना की तैयारियों को लेकर निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलएनजेपी दिल्ली के बड़े अस्पतालों में से एक है, यहां बड़ी संख्या में मरीज अपना इलाज कराने आते हैं। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि अस्पताल में कितने कोविड बेड उपलब्ध हैं, कितने अधिकृत हैं। अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता के क्या इंतजाम है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी कि कोरोना के पिछली लहर में ऑक्सीजन की उपलब्धता 5 टन थी, अब उसे 10 गुना बढ़ाकर 50 टन कर दिया गया है। जिसमें से अभी सिर्फ 4 टन ऑक्सीजन ही इस्तेमाल हो रही है।
लंबी बीमारी से जूझ रहे लोग भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना का मौजूदा वैरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं बताया जा रहा है। इस समय जिन लोगों को खासी-जुखाम या बुखार है, वे लोग मास्क जरूर लगाएं। ताकि यह संक्रमण आगे न फैल सके। अगर किसी व्यक्ति को लंबी बीमारी की शिकायत है, रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, सहरुग्णता (कोमॉर्बिडिटी) की स्थिति है तो ऐसे लोग भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। कोशिश करें कि वह अपने घर में रहें। साथ ही मास्क को प्रयोग करें और सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल में बेड्स, आईसीयू में ऑक्सीजन, वैंटिलेटर सभी की सुविधा उपलब्ध है। कोरोना से बचाव के लिए अस्पताल में 450 बेड का आईसोलेशन वॉर्ड बनाया गया हैं। जो स्टेबल मरीज हैं उनके लिए अलग से आईसोलेशन वॉर्ड की व्यवस्था है। फिलहाल जितने मरीज भर्ती हैं, उनमें से ज्यादातर मरीज ठीक हो रहे हैं। कोरोना से मौत के मामले न के बराबर है। मृत्यु सिर्फ उन्हीं मामलों में हो रही हैं, जिन मरीजों की डायबिटीज बढ़ी हुई है या जो डायलिसिस पर हैं।
पूरी मुस्तैदी से तैयारी करें अस्पताल
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की स्थिति को रोजाना मॉनिटर किया जा रहा। कोरोना से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार हर स्थिति पर पैनी नजर रखे है। अस्पताल प्रशासन को पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी तैयारियों को बरकरार रखने के निर्देश दिए गए है। हालांकि, कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है, ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि सतर्क और जिम्मेदार रहना जरूरी है। अस्पतालों में विजिट करने वाले लोग भी अस्पताल के अंदर मास्क जरूर लगाएं। किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार पूरी तरह से तैयार है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
9 mins agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
16 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
17 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
20 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
21 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
21 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
22 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
23 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
1 day agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines