हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Haat में आग से 28 दुकानें जलकर राख, एक रात में करोड़ों का नुकसान

दिल्ली हाट में लगी भीषण आग में करीब 28 दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Delhi Haat Fire

Delhi Haat Fire: दिल्ली की मशहूर मार्केट दिल्ली हाट में बीती रात भीषण आग लग गई। आग इतनी  भयंकर थी की उस पर काबू पाने के लिए 12 दमकल गाड़ियों की जरूरत पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग के लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन इस प्रक्रिया में देरी हो गई और कई दुकानें जलकर खाक हो गई। माल का तो काफी नुकसान हुआ है लेकिन अच्छी बात ये है कि किसी तरह की जनहानि या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। एक दुकानदार ने आग लगने का कारण भी बताया है।

कब लगी आग?

बीते दिन यानी 30 अप्रैल को दिल्ली हाट में भयंकर आग लग गई। आग रात को करीब 8.55 बजे लगी और तुरंत पुलिस वो दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दमकल की गाड़ियों को भेजा, आग इतनी भयानक थी कि उसे बुझाने के लिए 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले से 4 दिन पहले के मिले सुराग, बच्ची की रील में दिखे संदिग्ध आतंकी

विज्ञापन

दुकानदार ने बताई आग लगने की वजह

दिल्ली के दिल्ली हाट में आग लगने की घटना ने सभी को चौंका दिया है। एक ही रात में करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है। यहां के एक दुकान मालिक ने कहा, “यहां आग लगने से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। मैंने दमकल की गाड़ियां बुलाई हैं। यहां आग में करीब 27 से 28 दुकानें जलकर खाक हो गईं। उन्होंने बताया की आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है।

आग लगने से पहले चली गई थी लाइट

व्यक्ति ने बताया कि आग लगने से पहले लाइट चली गई थी। ऐसे में कयास तो यही लगाए जा रहे हैं कि इसके पीछे की वजह शॉर्ट सर्किट ही है। उसने बताया कि इस आग में करोड़ों का नुकसान हुआ है, हर दुकान में लाखों का सामान था। दिल्ली हाट में लगने वाले मेले के लिए कई ऐसी चीजें लाई जाती हैं जो महंगी होती हैं। उसकी दुकान में भी 10-12 कश्मीरी पेंटिंग थीं जो बहुत महंगी थी। ऐसा ही हाल अन्य दुकान मालिकों का है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Baba Vanga की पाकिस्तान को लेकर शॉकिंग भविष्यवाणी! होती दिख रही सच, क्या करीब है अंत?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola