दिल्ली एक बार फिर सनसनीखेज वारदात से दहल उठी है। गीता कॉलोनी इलाके में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें 20 वर्षीय युवक यश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल है, जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये रोड रेज का मामला है लेकिन मृतक शख्स के परिजनों का कहना है कि विवाद के पीछे लड़की वजह है, जिसके चलते उसकी हत्या हुई है।
क्या है पूरी घटना?
घटना रात करीब 9:41 बजे की बताई जा रही है। लक्ष्मी नगर अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक को चाकू लगने के बाद मृत अवस्था में लाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आया है कि 20 साल के यश की स्कूटी की टक्कर मोहम्मद अमान, लक्की और एक अन्य युवक से हो गई थी। इसके बाद कहासुनी हुई और फिर मामला कहासुनी से हिंसा में बदल गया।
बताया गया कि इसके बाद आरोपियों ने यश का पीछा किया और पुस्ता गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास अमान ने चाकू से यश की पीठ पर हमला कर दिया। इस हमले में यश बुरी तरह घायल हो गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतक का परिवार दूसरे पहलुओं की भी जांच की मांग कर रहा है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली शाहदरा में रोडरेज के केस में 19 साल के युवक की हत्या, दो आरोपियों की हुई पहचान
मां का आरोप
यश की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी दूसरे समुदाय की लड़की के साथ दोस्ती थी। इस मामले को लेकर उसे धमकी दी गई थी। बताया गया कि उसके पिता को धमकी भी दी गई थी। अब यश की मां का कहना है कि ये हत्या उसी वजह से हुई है। इस पहलू से भी मामले की जांच होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
5 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
5 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
7 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
8 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
11 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
11 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
11 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
11 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines