Delhi Crime News: गुरुग्राम में एक यूट्यूबर जोरावर सिंह कलसी का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली के एक और यूट्यूबर का वीडियो वायरल है। इस बार मामला दिल्ली की सड़कों पर कार की छत पर खड़े होकर बर्थडे सेलिब्रेट करने का है। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
वायरल वीडियो में कुछ लोग दिल्ली के यूट्यूबर प्रिंस दीक्षित का जन्मदिन मनाने के लिए पांडव नगर के पास NH-24 पर कारों की छत पर खड़े होकर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए देखे जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, वीडियो के वायरल होने के बाद यूट्यूबर राजकुमार को पकड़ लिया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1636548474098311172
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रिंस दीक्षित के उन दोस्तों की तलाश की जा रही है, जो 16 नवंबर 2022 को प्रिंस के जन्मदिन पर उनके साथ मिलकर सड़क पर हंगामा कर रहे थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रिंस ने बताया कि यह वीडियो 16 नवंबर 2022 का है।
उसने बताया कि वह अपने जन्मदिन पर कार की छत पर खड़ा होकर अपने दोस्तों के साथ एनएच 24 से शकरपुर जा रहा था, इसी दौरान ये वीडियो शूट किया गया था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रिंस और उसके साथियों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। दिल्ली पुलिस की ओर से यूट्यूबर्स के फॉलोअर्स से इस तरह की हरकत न करने की अपील की गई है।
क्या था गुरुग्राम का मामला
गुरुग्राम के गोल्ड कोर्स रोड पर दिल्ली के यूट्यूबर जोरावर सिंह कलसी और उसके साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ लकी का लापरवाही से गाड़ी चलाने और चलती कार के बूट से नकली नोट सड़क पर फेंकने का वीडियो वायरल हुआ था। दोनों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था।
वायरल क्लिप में दो लोग गोल्फ कोर्स रोड पर चलती कार में एक वेब सीरीज के सीन को रीक्रिएट करते दिख रहे थे। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की एक वेब सीरीज आई है जिसका नाम ‘फर्जी’ है। इसके एक सीन में शाहिद का दोस्त बीच सड़क कार से नकली नोटों को उड़ाता है। भीड़ नोटों को बटोरने में जुट जाती है और शाहिद और उसका दोस्त पुलिस से बचकर निकल जाता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में किलेबंदी! 1000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
13 mins agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
13 mins agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
46 mins agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
48 mins agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
4 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
17 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
18 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
21 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines