Delhi Crime: दिल्ली के मालवीय नगर में शुक्रवार को एक कॉलेज छात्रा पर रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। हमले में लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पीड़िता की पहचान कमला नेहरू कॉलेज के छात्र नरगिस के रूप में हुई, जिस पर कॉलेज परिसर के बाहर हमला किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी इरफान ने पुलिस को बताया कि पीड़िता ने उसके शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। घटना दिल्ली के अरबिंदो कॉलेज के पास एक पार्क में हुई। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने इस साल स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी, वह मालवीय नगर में कोचिंग क्लास में जाती थी।
https://twitter.com/ANI/status/1684832593987108864
पीड़िता के घरवालों ने भी शादी से किया था इनकार
शुरुआती जांच के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने उनकी शादी से इनकार कर दिया था और नरगिस ने इरफान से बात करना बंद कर दिया था। नरगिस के बातचीत बंद करने के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। उधर, वारदात की सूचना के बाद पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस को पीड़िता के शरीर के पास एक रॉड मिली और उसके सिर पर चोट के निशान थे। हत्या के सिलसिले में पुलिस इरफान से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि हमें सूचना मिली कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, लड़की पर रॉड से हमला किया गया था। खून उसके सिर से खून निकल रहा था। आगे की जांच जारी है।
https://twitter.com/ANI/status/1684847510526009345
स्वाति मालीवाल बोली- दिल्ली बेहद असुरक्षित है
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए ट्वीट कर कहा कि मालवीय नगर जैसे पॉश इलाके में एक लड़की की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दिल्ली बेहद असुरक्षित है। इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
3 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
5 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
7 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
7 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
8 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
9 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines