हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IAS कोचिंग सेंटर के सीवरेज कैसे हुए ब्लॉक? News 24 की जांच में 3 छात्रों की मौत का सच आया सामने

IAS Students Death Reason Drainage System: IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से 3 छात्रों की मौत होने का सच सामने आ गया है। MCD के कर्मचारियों ने NEWS24 की टीम को हादसा होने की सही वजह बताई। आइए जानते हैं कि आखिरी बेसमेंट में पानी क्यों भरा?

विज्ञापन
कोचिंग हादसे में जान गंवाने वाले तीनों छात्र- श्रेया यादव, तान्या सोनी और नवीन डालविन

Delhi Coaching Accident Latest Update: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राउ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी कैसे भरा था? NEWS24 की जांच में सच सामने आया है। बेसमेंट में भरे पानी में डूबने से 27 जुलाई को IAS की तैयारी कर रहे 3 स्टूडेंट तान्या, श्रेया और नवीन की मौत हो गई थी। हादसे के बाद विरोध प्रदर्शन हुए। बेसमेंट में क्लास चला रहे कोचिंग सेंटर्स सील किए गए। बेसमेंट में पानी भरने का एक कारण कोचिंग सेंटर के गेट का टूटना बताया गया, जिस वजह से सड़क पर भरा बारिश का पानी बेसमेंट में भर गया।

वहीं अब पता चला है कि MCD के कर्मचारी कोचिंग सेंटर के पास बने ड्रेनेज सिस्टम की सफाई और खुदाई कर रहे हैं। उन्होंने NEWS24 की टीम को बताया कि ड्रेनेज सिस्टम बोरी, कचरा, सीमेंट, टाइल्स लगाकर बंद किया हुआ है। इस वजह से ड्रेनेज सिस्टम काम नहीं कर पाया। ड्रेनेज की खुदाई करने पर सिर्फ मिट्टी और कचरा बाहर आ रहा है। कोचिंग सेंटर के आस-पास बने बंगलों, होटलों, रेस्टोरेंट वालों, सभी ने अवैध तरीके से कब्जे कर रखे हैं। ड्रेनेज सिस्टम बंद कर रखे हैं, इसी तरह कोचिंग सेंटर के बाहर बना ड्रेनेज सिस्टम भी बंद किया हुआ है।

 

मुख्य सचिव की रिपोर्ट में भी ड्रेनेज सिस्टम खराब

दिल्ली के मुख्य सचिव ने हादसे की जो रिपोर्ट तैयार की है, उसमें भी ड्रेनेज सिस्टम का ब्लॉक होना वजह बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, ओल्ड राजिंदर नगर में बने राउ IAS कोचिंग सेंटर के पास एक नाला है, लेकिन नाले को पत्थरों, टाइलों, कूड़े कचरे से भरा हुआ है। इस वजह से पानी उसमें भरने की बजाय सड़क पर जमा हो गया। हालांकि बारिश के पानी से नाला भी भरा है, लेकिन ब्लॉक होने की वजह से वह ओवरफ्लो हो गया।

विज्ञापन

इस वजह से पानी बेसमेंट में घुस गया। उसे जहां रास्ता मिला, वह चला गया। MCD सफाई करा देता, लेकिन नाले में जो भरा है, उसे निकालकर डंप करने की जगह नहीं होने के कारण सफाई नहीं की जा रही थी। कोचिंग सेंटर के कर्मचारियों ने भी पानी भरने के बाद सावधानी नहीं बरती। अगर वे अपने स्तर पर ड्रेनेज सिस्टम ठीक करते तो बचाव हो सकता था, लेकिन सड़क पर जमा बारिश का पानी पहले कोचिंग सेंटर की पार्किंग में भरा और फिर बेसमेंट में घुस गया।

 

क्या हुआ था 27 जुलाई की शाम को?

बता दें कि 27 जुलाई की शाम को दिल्ली-NCR में भारी बारिश हुई थी। ओल्ड राजिंदर नगर में बने राउ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भर गया था। बेसमेंट में लाइब्रेरी थी, जिसमें स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन पानी भरने से बायोमीट्रिक मशीन खराब हो गई और 3 स्टूडेंट्स बाहर नहीं आ पाए। पानी इतना ज्यादा था कि वे डूब गए। 3 स्टूटेंट्स की मौत हुई और स्टूडेंट्स भड़क गए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola