Hospital Scam Report: दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की रिपोर्ट आम आदमी पार्टी प्रमुख सीएम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेज दी है। इस रिपोर्ट में उन्होंने मुख्य सचिव को तुरंत हटाने की मांग की है। दरअसल, भूमि अध्रिगहण से जुड़े घोटाले के बाद नरेश कुमार के खिलाफ अस्पताल घोटाले में शामिल होने का आरोप है, जिसके बाद सीएम केजरीवाल ने इससे जुड़ी रिपोर्ट ही LG को भेजी है और उन्हें तत्काल हटाए जाने की मांग की है।
कंपनी को हुआ करोड़ों का फायदा
गौरतलब है कि दिल्ली की सतकर्ता मंत्री आतिशी ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि नरेश कुमार ने अपने बेटे की कंपनी को दिल्ली सरकार के यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान (आईएलबीएस) अस्पताल से बिना टेंडर AI सॉफ्टवेयर बनाने का काम दिलवाया था, जिससे कंपनी को करोड़ों रुपये का फायदा हुआ है। इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मुख्य सचिव के बेटे की कंपनी केवल सात महीने पहले बनी थी और उसे सॉफ्टवेयर बनाने का भी कोई अनुभव नहीं है लेकिन, फिर भी कंपनी को AI सॉफ्टवेयर दिलवाने का काम दिया गया।
यह भी पढ़ें- Chhath Puja को लेकर दिल्ली पुलिस की Traffic Advisory, कई सड़कों के रूट को इग्नोर करने की सलाह
दावा- बेटे ने नहीं किए हस्ताक्षर
इस मामले को लेकर चीफ सेक्रेटरी के करीबी सूत्रों ने दावा किया है कि उनके बेटे ने कंपनी और ILBS के बीच किसी भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि वह शेयरधारक, निदेशक, भागीदार या कर्मचारी या किसी भी रूप में वे संबंधित कंपनी से जुड़े नहीं हैं।
गौरतलब है कि चीफ सेक्रेटरी पर द्वारका एक्सप्रेस वे में भूमि अधिग्रहण में भी हेरफेर के आरोप लगे हैं। यहीं से विजिलेंस मंत्री आतिशी ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की थी। वहीं, इससे पहले 16 नवंबर को दिल्ली सरकार ने एक्सप्रेस वे परियोजना में हुए घोटाले का मामला CBI को भेजा था।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
4 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
14 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
15 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
18 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
21 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
21 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
22 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
23 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines