CBI News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरों पर एक्शन लेते हुए दो गिरफ्तारी की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें एक IRS अधिकारी अमित कुमार सिंघल के साथ एक अन्य शख्स का नाम भी शामिल है। इन दोनों पर शिकायतकर्ता से 25 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता से कुल 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी, 25 लाख रुपये उसी का आंशिक भुगतान था। CBI ने 31 मई को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
45 लाख रुपये की रिश्वत
CBI ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें एक इंडियन रेवेन्यू सर्विस के 2007 बैच के एक सीनियर अधिकारी अमित कुमार सिंघल का नाम भी शामिल है। यह वर्तमान में करदाता सेवा निदेशालय (Directorate of Taxpayer Services) नई दिल्ली में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात हैं। अधिकारी के साथ इसमें एक दूसरा निजी व्यक्ति भी शामिल था। CBI ने शिकायतकर्ता से मांगी गई कुल 45 लाख रुपये की रिश्वत के आंशिक भुगतान के तौर पर 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में यह एक्शन लिया है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में मद्रासी कैंप पर बुलडोजर एक्शन, 300 से अधिक झुग्गियां होंगी जमींदोज
रंगे हाथों पकड़े गए दोनों
CBI ने 31 मई को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि आरोपी लोक सेवक ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से अनुकूल व्यवहार करने के बदले में शिकायतकर्ता से 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। इसके साथ ही कानूनी कार्रवाई, जुर्माना लगाने और बात न मानने पर उत्पीड़न की धमकी भी दी थी। इसके बाद CBI ने जाल बिछाया और दोनों को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
आरोपी अधिकारी को नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। CBI दिल्ली, पंजाब और मुंबई में कई जगहों पर तलाशी ले रही है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में बन रहे थे इन ब्रांड्स के नकली CPVC पाइप, कहीं आपको भी तो नहीं लगा चूना
संबंधित खबरें
कल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
35 mins agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
2 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
3 hrs agoदिवाली से पहले सफाई पर सख्त हुईं CM रेखा गुप्ता, रात में भी होगी सफाई
4 hrs agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
6 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
16 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
21 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
22 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को मिली बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने किया रिहा
22 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines