दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में आज अलसुबह बड़ा हादसा हो गया। राजधानी दिल्ली के शक्ति विहार में दयालपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मुस्तफाबाद इलाके में 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। जिसके मलबे के नीचे 20 से ज्यादा लोग दब गए थे। इमारत गिरने की खबर मिलते ही डॉग स्क्वॉड, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। मलबे के नीचे से 4 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। 14 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
इमारत कैसे गिरी, इस बारे में भी अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। एडिशनल DCP संदीप लांबा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पूरी इमारत ढह गई है और लोग मलबे में फंसे हुए हैं। कल तूफानी हवाओं और बारिश से चलते हादसा होने की आशंका है।
पिछले हफ्ते एक शख्स की हुई थी मौत
बता दें कि पिछले सप्ताह भी एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक शख्स की मौत हो गई थी। धूल भरी आंधी चलने से मधु विहार पुलिस स्टेशन के पास निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढह गई थी। मलबे के नीचे दबने से शख्स की जान चली गई थी। 6 मंजिला इमारत की दीवार थी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) विनीत कुमार ने हादसे की पुष्टि की थी।
खबर अपडेट होगी…
संबंधित खबरें
दिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 hr agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
6 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
16 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
20 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
20 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
22 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
23 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines