Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसको लेकर अभी उनकी ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन बीजेपी से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है। वे इस चुनाव में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।
इसेस पहले बीजेपी और आप में वोटर लिस्ट को रार छिड़ी हुई है। केजरीवाल कई मर्तबा प्रेस वार्ता करके बीजेपी पर निशाना साध चुके हैं। जबकि अवैध घुसपैठियों का आरोप लगाते हुए लगातार आम आदमी पार्टी को काउंटर कर रही है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सचदेवा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। बीजेपी ने अभी तक विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट फाइनल नहीं किए हैं। प्रदेश स्तर पर अब तक तीन-तीन उम्मीदवारों का पैनल सभी 70 सीटों के लिए बना लिया गया है। अब इसे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा के बाद फाइनल कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली के 4 प्रोजेक्ट्स क्या? जिनका उद्घाटन करेंगे PM मोदी; यहां पढ़ें डिटेल्स
दिल्ली की 70 सीटों पर फरवरी में चुनाव होने है। चुनाव आयोग ने अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया है। इस बीच खबर आ रही है कि अगले सप्ताह की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों की मानें तो दिल्ली में 12 से 14 फरवरी के बीच मतदान हो सकता है। वहीं 17 फरवरी को नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।
केजरीवाल दे चुके हैं ये गारंटी
आम आदमी पार्टी अब तक सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। जबकि कांग्रेस 40 से अधिक सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। ऐसे में बीजेपी की पहली लिस्ट का फिलहाल सभी इंतजार कर रहे हैं। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी रणनीतिक तौर पर बीजेपी से आगे है। आम आदमी पार्टी अब तक दिल्ली की जनता को 4 गांरटियां भी दे चुकी हैं। जिसमें महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये, 60 की उम्र पार चुके बुजुर्गों को फ्री इलाज, ऑटो चालकों के लिए 4 ऐलान, 5 लाख बुजुर्गों को हर महीने 2500 रुपये की पेंशन जैसे वादे शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली वाले ध्यान दें! PM मोदी की रैली पर आज बंद रहेंगी ये सड़कें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
15 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
17 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
17 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
18 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
18 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
22 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
23 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
1 day agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines