हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास बंगाली बस्ती में लगी आग, मौके पर पहुंची 29 दमकल की गाड़ियां

Delhi fire: दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन और दिल्ली जल बोर्ड के बीच स्थित बंगाली बस्ती की झोपड़ियों में आग लग गई है. इस हादसे में एक बच्चे के घायल होने की जानकारी सामने आई है. आम पर काबू पाने के लिए कुल 29 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची.

विज्ञापन
Photo Credit- ANI

Delhi fire: शुक्रवार देर रात नई दिल्ली में रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक बड़ी घटना घटी. दरअसल, रिठाला मेट्रो स्टेशन और दिल्ली जल बोर्ड के बीच स्थित बंगाली बस्ती की झोपड़ियों में आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. हालांकि, कई घंटों की मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. आग बुझाने के लिए कुल 29 गाड़ियां लगी थीं. इस घटना में एक बच्चा भी घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बंगाली बस्ती की झोपड़ियों में आग

इस मामले की जानकारी अग्निशमन अधिकारी एसके दुआ का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि ‘हमें जानकारी मिली कि रिठाला मेट्रो स्टेशन और दिल्ली जल बोर्ड के बीच बनी एक बंगाली बस्ती की झोपड़ियों में आग लग गई है। इसके बाद दमकल की 29 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. हालांकि, कड़ी मेहनत के बाद आग पर अब काबू पा लिया गया है. इसमें किसी के ज्यादा हताहत होने की जानकारी नहीं मिली. आग से एक बच्चा घायल हुआ है.

ये भी पढ़ें: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर 70 यात्रियों से भरी बस में आग, दिल्ली से गोंडा जा रही थी डबल डेकर

विज्ञापन

आग लगने से फटे सिलेंडर

आग लगने की जो वीडियो सामने आई है उसमें पूरे इलाके में केवल आज और उससे उठा धुंआ ही दिख रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले आग से कई झुग्गियां जलकर राख हो गईं. इसके बाद सिलेंडर फट गए. सिलेंडर फटने से आग ने और भयंकर रूप ले लिया और ये पूरे इलाके में बढ़ती गई. हालांकि, आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

घटना पर ताजा अपडेट

रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी आग में से दमकलकर्मियों ने एक शव बरामद किया है. एक घायल का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसकी जानकारी दिल्ली अग्निशमन सेवा द्वारा दी गई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दिल्ली के यमुना विहार में पिज्जा हट के बाहर फटा AC कंप्रेसर, 5 घायल

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola