दिल्ली में बीजेपी सरकार बने एक महीना हुआ है। इस बीच नई सरकार के गठन के बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अधिकारी लगातार विधायकों के फोन और चिट्ठियों का जवाब नहीं दे रहे हैं इसको लेकर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कुछ अधिकारियों पर एक्शन लेने की मांग की है। जो विधायकों के फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं। विजेंद्र गुप्ता ने स्पीकर को लिखे पत्र में कहा कि विधानसभा के सदस्यों के साथ व्यवहार करते समय सरकारी अधिकारी और कर्मचारी प्रक्रिया और प्रोटोकाॅल मानदंडों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी विभागों, दिल्ली पुलिस और डीडीए को संवेदनशील बनाने की जरूरत है।
Delhi Speaker Letter
ये भी पढ़ेंः कैश कांड में ट्रांसफर जज यशवंत वर्मा कौन? सुप्रीम कोर्ट ने जिन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट लौटाया
स्पीकर के पत्र पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि 10 साल में अधिकारियों की खाल मोटी हो गई है। अब इनसे काम करवाएंगे, खुद भी करेंगे और इनका भी पसीना बहाएंगे। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि दिल्ली में बीजेपी को खुद की बनाई दवा मिल रही है। वहीं बीजेपी विधायक अजय महावर ने कहा कि अधिकारी अगर विधायकों के फोन नहीं उठाएंगे तो इससे दिक्कते बढ़ेगी।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दस साल तक दिल्ली के अफसरों को सिखाया गया कि मंत्री और विधायकों की बात नहीं सुननी है। बात-बात पर आप को ज्ञान देने वाले आज खुद परेशान हो रहे हैं। अब बीजेपी सरकार बनी तो अफसरो की मनमानी समझ आ रही है। पहले यही भाजपा इन्ही अफसरों की तरफदारी करती थी, अब उन्हें कर्तव्य सिखाया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः बुलडोजर एक्शन मामला क्यों पहुंचा सुप्रीम कोर्ट? दिल्ली में 3 मंदिरों पर छिड़ा विवाद क्या
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
9 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
10 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
13 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
16 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
16 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
17 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
18 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
19 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
20 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines