Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने भी दिल्ली चुनाव में आप को समर्थन दिया। समाजवादी पार्टी (SP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने ऐसा क्यों किया? इसे लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने वजह बताई है।
समाजवादी पार्टी के चीफ और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के मुकाबले आप मजबूत है, इसलिए उनकी पार्टी ने आप के साथ खड़े होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के खिलाफ लड़ने वाली क्षेत्रीय पार्टी को इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा समर्थन दिया जाना चाहिए। दिल्ली में आप और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। आप मजबूत है, इसलिए सपा ने उन्हें सपोर्ट किया। सवाल दिल्ली का है और महागठंधन का लक्ष्य है कि बीजेपी हार जाए। कांग्रेस और आप का भी यही लक्ष्य है।
टीएमसी महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने इंडिया गठबंधन पर कहा कि जब इंडिया गठबंधन बना था तो तय किया गया था कि जहां भी क्षेत्रीय दल मजबूत हैं, उन्हें भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए। उदाहरण के लिए तमिलनाडु में डीएमके, झारखंड में जेएमएम। दिल्ली में क्या लगता है कि भाजपा को कौन हरा सकता है? वह है आप। तो टीएमसी ऐसी पार्टी का समर्थन क्यों न करे जो भाजपा को हरा सकती है? आखिरकार यही कारण है कि उन्होंने आप का समर्थन करने का फैसला लिया।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
6 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
8 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
10 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
13 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
13 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
14 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
16 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
16 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
17 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines