Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय सिंह ने दावा किया है कि आप के 7 विधायकों को बीजेपी के लोगों के फोन आए हैं। इन विधायकों को आम आदमी पार्टी छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने के लिए 13 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है।
यह भी पढ़ें: Delhi Exit Poll के नतीजों पर क्या बोली Aap? केजरीवाल मारेंगे चौका या BJP को मौका
संजय सिंह ने कहा कि हमने विधायकों से ऐसी कॉल्स को रिकॉर्ड करने और शिकायत करने की बातें कही हैं। अगर उनसे कोई मिलने की कोशिश करे तो उसका चोरी-छिपे वीडियो बना लें। भाजपा ने वोटों की गिनती से पहले ही अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। देश के बाकी हिस्सों की तरह बीजेपी दिल्ली में भी पार्टियों को तोड़ने की राजनीति शुरू कर चुकी है। वहीं, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को कहा कि जो एग्जिट पोल आए हैं, उनकी उम्र सिर्फ एक दिन है। असली नतीजे जब घोषित होंगे तो दिल्ली में फिर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
एग्जिट पोल सिर्फ एक दिन के लिए
भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी अगर एग्जिट पोल के नतीजों से खुश है तो उसको एग्जिट पोल के आधार पर अपनी सरकार बना लेनी चाहिए। अपना सीएम और मंत्री बना लेने चाहिए। उन्होंने दोहराया कि असली नतीजे घोषित होने के बाद आप की ही सरकार बनेगी। ये एग्जिट पोल सिर्फ एक दिन के लिए हैं। चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाएं पहले देश में होती थीं, अब इन पर सरकार पूरी तरह से नियंत्रण कर चुकी है।
यह भी पढ़ें:Delhi Elections: दिल्ली में अगर BJP को जीत मिली तो राष्ट्रीय राजनीति में होंगे ये 5 बदलाव
अब ये संस्थाएं सरकार के बजाय बीजेपी के विभागों की तरह काम कर रही हैं। देश में लगातार लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर किया जा रहा है। आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार को ही चुनेगी। जनता ने केजरीवाल सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को देखते हुए वोटिंग की है। नतीजे उनके ही पक्ष में आएंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
8 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
8 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
11 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
12 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
13 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
13 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
15 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
15 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
16 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines