Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली का सियासी पारा हाई है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, 8 फरवरी को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा रखी है। सभी दल अपनी-अपनी जीत को लेकर दावे कर रहे हैं, लेकिन असली नतीजे वोटिंग के बाद आएंगे। इस बीच देश के प्रमुख सट्टा बाजारों ने अपने अनुमान लगाए हैं। महादेव सट्टा बाजार और फलोदी सट्टा बाजार ने दावा किया है कि आप ही सत्ता में वापसी करेगी। हालांकि उसकी सीटों में गिरावट आएगी।
यह भी पढ़ें:दिल्ली की इस सीट पर AAP और BJP में कड़ी टक्कर, जिस पार्टी का बना विधायक; उसकी आई सरकार
रिपोर्ट्स के मुताबिक महादेव सट्टा बाजार ने अनुमान लगाया है कि आप को इस बार भी स्पष्ट तौर पर बहुमत मिलेगा। आम आदमी पार्टी को 38-40 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जो जादुई आंकड़े 36 से ज्यादा है। वहीं, बीजेपी को 25-30 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को मात्र 2 सीटें मिलने की बात महादेव सट्टा बाजार मान रहा है।
आप की सीटों में आएगी गिरावट!
फलोदी सट्टा बाजार ने दावा किया है कि दिल्ली में फिर आप की सरकार बनेगी। आप को 37-39 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी 25 और कांग्रेस 3 सीटें ले सकती हैं। पिछले चुनाव (2020) में आप को 62 और 2015 में 67 सीटें मिली थीं। फलोदी सट्टा बाजार ने अनुमान जताया है कि 2020 के मुकाबले आप की सीटों में गिरावट आएगी। इस बार आंकड़ा 40 तक सिमट सकता है। वहीं, बीजेपी और कांग्रेस के लिए यह चुनाव चुनौती भरा साबित होगा।
यह भी पढ़ें:Delhi Election: दिल्ली की इस सीट पर पूर्वांचली मतदाताओं का रुख तय करेगा हार-जीत, जानें समीकरण
बीजेपी को पहले के मुकाबले अधिक सीटें मिलेंगी, लेकिन वह बहुमत से दूर रह सकती है। हालांकि ये सिर्फ अनुमान हैं, जनता का समर्थन किसको मिलेगा, यह सब मतदान के बाद नतीजे आने पर ही स्पष्ट होगा? सट्टा बाजारों के अनुमान पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। देखने वाली बात होगी कि 8 फरवरी को इन सट्टा बाजारों के अनुमान कितने सटीक साबित होंगे?
संबंधित खबरें
इंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
28 mins agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
29 mins agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
1 hr agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
1 hr agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
6 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
8 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
20 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines