AAP Campaign Song Launched: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने अपन कैंपेन सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। आज दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और CM आतिशी ने मिलकर सॉन्ग लॉन्च किया, जिसकी थीम है- फिर लायेंगे केजरीवाल…इस गाने में आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के कामों, योजनाओं और उपलब्धियों का बखान किया गया है।
कैंपेन सॉन्ग लॉन्च करते हुए आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वे यह गाना जनता को समर्पित कर रहे हैं। इसलिए लोग इसे शादियों और बर्थडे में बजाएं। दिल्लीवासियों के लिए विधानसभा चुनाव एक त्योहार हैं। पार्टी का तीसरा गाना लॉन्च हुआ है। देश में एक गली गलौज वाली पार्टी है, जिसे भी यह गाना पसंद आएगा। उसके नेता भी इस गाने को कमरे बंद करके सुन सकते हैं, इस पर थिरक सकते हैं।
लोग फोन करके पूछते थे, आज लॉन्च कर दिया गाना
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव यूं तो देशभर के लिए त्योहार होते हैं, लेकिन दिल्ली के लोगों को चुनाव का खास इंतजार रहता है। आम आदमी पार्टी के कैंपेन सॉन्ग का इंतजार भी दिल्ली की तरह पूरे देश को होता है। लोग फोन करके पूछ रहे थे कि आपकी पार्टी का कैंपेन सॉन्ग बन गया क्या? कब लॉन्च करेंगे? तो अब उनका इंतजार खत्म हो गया है।
आज कैंपेन सॉन्ग लॉन्च कर दिया है, जो लोगों को समर्पित कर रहा हूं। उम्मीद है कि लोग इसके साथ पार्टी का प्रचार करेंगे। भाजपा और कांग्रेस से एक बार फिर कड़ा मुकाबला होने जा रहा है, लेकिन आम आदमी पार्टी सत्ता में है, इसलिए पलड़ा भारी है। पिछले 2 चुनाव में आम आदमी पार्टी की लहर रही और इस बार भी AAP की ही लहर रहेगी।
आम आदमी पार्टी की हैट्रिक लगाने की कोशिश
बता दें कि दिल्ली की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। इससे पहले चुनाव आयोग दिल्ली में विधानसभा चुनाव कराकर रिजल्ट जारी करने की कोशिश में है। दिल्ली के चुनावी रण में राजनीतिक दल पहले ही उतर चुके हैं। सबसे पहले आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार घोषित कर रहे हैं। आज आम आदमी पार्टी ने कैंपेन सॉन्ग भी लॉन्च कर दिया है। वहीं इस बार पार्टी की कोशिश हैट्रिक लगाने की है।
संबंधित खबरें
आनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने CM रेखा से क्यों की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग?
4 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
4 hrs ago'दिल्ली में प्रदूषण पर क्या कर रही सरकार'; SC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 hrs agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
8 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
9 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
21 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
22 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
1 day agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines