Delhi AQI dangerous level: दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही हवा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के खतरनाक स्तर को पार कर गया है. कोहरे और शीतलहर के बीच कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर 430 से ऊपर दर्ज किया गया, धुएं की मोटी चादर साफ दिख रही थी. विजिबिलिटी बेहद कम है और लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कत हो रही है. AQI खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुका है, जिसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है.
हृदय रोग से पीड़ित लोगों की मुश्किलें बढ़ी
लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस या हृदय रोग से पीड़ित लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. लोग घरों से निकलते वक्त मास्क पहनने को मजबूर हैं, फिर भी आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायत आम हो गई है, जहां इमरजेंसी वार्ड में भीड़ लगातार बढ़ रही है. डॉक्टरों के मुताबिक सांस और हृदय रोग से जुड़े मरीजों की संख्या में करीब 25 से 30 प्रतिशत तक इज़ाफा दर्ज किया गया है.
दिल्ली में प्रदूषण ने हालात को बनाया गंभीर
मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि इलाज के साथ-साथ अब दवाओं की भी किल्लत सामने आ रही है. नेबुलाइज़र, सांस की दवाएं और कुछ जरूरी इमरजेंसी मेडिसिन अस्पतालों पर आसानी से उपलब्ध नहीं हैं. कुल मिलाकर, दिल्ली में प्रदूषण ने हालात को गंभीर बना दिया है. एक तरफ ज़हरीली हवा लोगों की सेहत पर असर डाल रही है, तो दूसरी तरफ अस्पतालों पर बढ़ता दबाव और दवाओं की कमी चिंता का विषय बन चुकी है. अब देखना होगा कि हालात से निपटने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग क्या ठोस कदम उठाता है.
आज दिल्ली में कैसा है मौसम
भारत मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों की सुबह आज भयंकर कोहरा देखे को मिला था, इसके बाच सूर्यदेव के दर्शन भी दुर्लभ हो गए. कई इलाकों में आज बादल भी छाए रहे. 21 और 22 दिसंबर को भी दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया करने का पूर्वानुमान है.
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
24 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
4 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
9 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
11 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
20 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
22 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines