राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल-2 15 अप्रैल से आगामी आदेशों तक बंद रहेगा। इस दौरान यहां से ऑपरेट होने वाली सभी उड़ानें टर्मिनल 1 पर स्थानांतरित कर दी गई हैं। रखरखाव और रनवे अपग्रेडेशन का काम शुरू होने के चलते यह फैसला लिया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार यह कदम टी2 पर बुनियादी ढांचे को डेवलप करने और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सलाह दी गई है कि वे अपडेट किए गए शेड्यूल को देख लें। रनवे के काम के कारण फ्लाइटों के आवागमन में देरी या डायवर्जन हो सकता है।
यह भी पढ़ें:बिहार के 12 जिलों में बारिश, UP के 38 जिलों में ओलावृष्टि की आशंका; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
इंडिगो एयरलाइंस, एयर इंडिया और अकासा एयर समेत प्रमुख भारतीय फ्लाइट संचालन कंपनियों ने घोषणा की है कि टर्मिनल-2 (T2) से पहले से निर्धारित सभी उड़ानें अब 15 अप्रैल से अगले आदेशों तक टर्मिनल-1 (T1) से रवाना होंगी। दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी इसकी पुष्टि की है। यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी फ्लाइट की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।
सितंबर तक काम होगा पूरा
इंडिगो ने यात्रियों से हवाई अड्डे पर जाने से पहले एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने टर्मिनल और उड़ान की स्थिति को जानने की सलाह दी है। इंडिगो के अनुसार फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। इंडिगो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि यह कदम बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए उठाया जा रहा है, जिसमें टी2 को 4 से 6 महीने तक नवीनीकरण के लिए तैयार किया गया है। सितंबर तक काम पूरा होने की उम्मीद है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) का दावा है कि एयरपोर्ट को वैश्विक स्तर पर डेवलप किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:‘बंदूक के बल पर कोई सौदा…’, अमेरिका के साथ व्यापार और टैरिफ को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल?
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
27 mins agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
3 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 day agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines