Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में अभी वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है। हवा अभी भी खराब श्रेणी में है। सोमवार की बात करें, तो एक्यूआई 263 दर्ज किया गया है। जो सही स्थिति नहीं है। हालांकि रविवार से कुछ सुधार है। उसके मुकाबले 50 अंकों तक की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के 3 इलाके बेहद खराब और 27 में खराब स्थिति दर्ज की गई है। एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे खराब रही है। सबसे कम एक्यूआई गुरुग्राम में दर्ज किया गया है।
फिलहाल त्योहारों का मौसम चल रहा है और सर्दी ने अभी ठीक से दस्तक भी नहीं दी है। लेकिन हवा का स्तर लगातार खराब होता जा रहा है। मंगलवार यानी आज दशहरा का त्योहार है। ऐसे में रावण दहन बड़े स्तर पर दिल्ली और साथ लगते इलाकों में होने जा रहा है। वहीं, कल और परसों की अनुमानित हवा और जहरीली होगी। विशेषज्ञों ने कहा है कि AQI और बढ़ेगा
यह भी पढ़ें-हैकिंग या बड़ी सुरक्षा चूक! कैसे ONLINE प्रकाशित हो गया ब्रिटिश पीएम का मोबाइल नंबर?
सुबह के समय स्मॉग की स्थिति बनी हुई है। धूप निकलने के बाद लोगों को इससे राहत मिल रही है। दिल्ली की ओवरऑल हवा खराब दर्ज की गई है। विशेषज्ञों ने बताया है कि हवा की गति और दिशा में चेंज होना इसका कारण है। पराली का धुआं राजधानी पहुंच रहा है। जिससे और प्रदूषण बढ़ा है। जिसके बाद ही ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का दूसरा चरण लागू किया गया है।
सुबह के समय छा रही है धुंध
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) की ओर से बताया गया है कि अभी हवा 4 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा चल रही है। सोमवार को उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम की दिशा से हवा चली है। सुबह के समय धुंध छाए रहने के आसार हैं। जिसके कारण हवा खराब स्थिति में रहेगी। बुधवार को भी उत्तर पश्चिम दिशा से हवा चलेगी। गति 8 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।
सोमवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा 124 रिकॉर्ड की गई है। जो सही नहीं है। वहीं, पीएम 10 का लेवल 215 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से बताया गया है कि 3 इलाकों में हवा खराब रही है। शादीपुर में सबसे अधिक एक्यूआई 352 रिकॉर्ड किया गया है। आरके पुरम में 303 और नेहरू नगर में 305 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया है। 27 इलाकों में बेहद खराब हवा रही है।
फरीदाबाद में एक्यूआई रहा 256
पटपड़गंज में 291, ओखला फेज-2 में 288, मथुरा रोड 164 और जहांगीरपुरी में 294 एक्यूआई दर्ज किया गया है। इसके अलावा वजीरपुर में 296, बुराड़ी क्रॉसिंग में 274, डीटीयू में 193, बवाना में 290, पंजाबी बाग में 280, आईटीओ में 269, मुंडका में 284, द्वारका सेक्टर-8 में 287 एक्यूआई दर्ज किया गया।
दिल्ली एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई सबसे ज्यादा नोट किया गया है। एक्यूआई 299 रहा है, जोकि खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली में 263, फरीदाबाद में 256, गाजियाबाद में 220, गुरुग्राम में 182 और नोएडा में 229 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! AQI में भारी उछाल
1 hr ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
12 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
16 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
21 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
23 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines