Delhi Air Pollution: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पार्किंग शुल्क (ऑफ रोड/ऑन रोड) को दोगुना कर दिया है। एनडीएमसी ने यह फैसला वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के दिशानिर्देशों के आधार पर लिया है। दिवाली की रात दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था, जबकि पटाखों के उत्पादन, बिक्री और फोड़ने पर प्रतिबंध लगा हुआ था। अब, पॉल्यूशन से निपटने के लिए एनडीएमसी ने पार्किंग शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक दिवाली के बाद 13 नवंबर को सुबह 6 बजे दिल्ली एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 266 दर्ज किया गया। ऐसे में हवा और ज्यादा खराब न हो इसी को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।
NDMC ने पार्किंग शुल्क को बढ़ाकर दोगुना किया
एनडीएमसी ने एक आदेश में कहा कि नई पार्किंग रेट 31 जनवरी 2024 तक प्रभावी रहेंगी। नगर निकाय ने कहा कि यह निर्णय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM’s) के ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के ‘चरण IV’ के अनुसार लिया गया है।
31 जनवरी 2024 तक लागू होंगे नियम
दिल्ली नगर पालिका परिषद की और से कहा गया है कि दिल्ली में जीआरएपी (GRAP) के चौथे स्टेप को देखते हुए पार्किंग शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले के बाद शहर में प्राइवेट व्हीकल्स की आवाजाही कम होगा और इससे पॉल्यूशन कम होगा। NDMC ने जो दुगुना पार्किंग शुल्क लेने का नियम लगाया है वह 31 जनवरी 2024 तक लागू होंगे। यह ऑन रोड और ऑफ रोड दोनों ही तरह के वाहनों पर लागू होगा।
कई नियम लगाने के बाद भी साफ नहीं हो रही दिल्ली की हवा
अरविंद केजरीवाल सरकार ने पॉल्यूशन से निपटने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले लोगों से पटाखा नहीं जलाने का आग्रह किया था। यहां तक की पटाखा के प्रोडक्शन, पटाखा फोड़ने और जलाने पर प्रतिबंध भी लगाया गया था, लेकिन लोग नहीं मानें। दिवाली के मौके पर लोगों ने जमकर पटाखे जलाए जिसके चलते शहर की हवा में जहर घुल रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
4 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
5 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
7 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
8 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
9 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
10 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
10 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
11 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
12 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines