हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Tihar Jail: तिहाड़ जेल में कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, लूट मामले में काट रहा था सजा

विज्ञापन

Tihar Jail: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जावेद के रूप में हुई, जिसे तिहाड़ जेल के अधिकारियों के अनुसार 2016 में दिल्ली के मालवीय नगर में लूट के एक मामले में एडिशनल सेशन जज की कोर्ट ने दोषी ठहराया था।

अधिकारियों ने कहा कि 26 साल के दोषी जावेद को जेल संख्या 8-9 में बंद रखा गया था। इस दौरान उसने शौचालय में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उनके मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच चल रही है।

गैंगस्टर की मौत की जांच के बीच हुई आत्महत्या की घटना

आत्महत्या की ये घटना जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की मौत की जांच के दौरान हुई है। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले के आरोपी गैंगस्टर ताजपुरिया को 2 मई को तिहाड़ जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने मार डाला था।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में जेल में बंद कई कैदियों को वर्दीधारी कर्मियों के सामने गैंगस्टर पर बेरहमी से हमला करते हुए दिखाया गया है। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।

हत्या की जांच शुरू की गई और कई पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। बता दें कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को 2016 में कई अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था और तब से जेल में था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola