CM Atishi Filed Nomination From Kalkaji Seat: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को कालकाजी विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। आतिशी ने अपना नामांकन तय समय पर ही भरा। इस दौरान आतिशी के साथ पार्टी का कोई दूसरा बड़ा नेता नहीं दिखाई दिया। सीएम आतिशी सोमवार को नामांकन दाखिल करने वाली थीं, लेकिन एक रोड शो की वजह से उन्हें देर हो गई, जिस वजह से वह अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं।
आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत पर आतिशी का बयान
नामांकन दाखिल करने के बाद आतिशी ने मीडिया से भी बात की। इस दौरान उन्होंने अपने खिलाफ हुई आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि कैसे प्रवेश वर्मा 1100 रुपये बांट रहे थे। फिर बाद में खुद प्रवेश वर्मा ने ट्वीट किया कि वह स्वास्थ्य शिविर लगा रहे हैं और लोगों को चश्मा बांट रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपने नाम वाली चादरें बांटीं। लेकिन चुनाव आयोग को इसमें कोई आचार संहिता का उल्लंघन नहीं दिखता।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में आचार संहिता का उल्लंघन; CM आतिशी से विवाद का कनेक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर FIR
इसके साथ ही आतिशी ने कहा कि सवाल यह उठता है कि पुलिस किसके साथ है? क्या चुनाव आयोग के अधिकारियों पर कोई दबाव है? हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग द्वारा दी गई स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की प्रतिबद्धता को जमीन पर लागू किया जाएगा।
कालकाजी मंदिर में की थी पूजा-अर्चना
सीएम आतिशी ने सोमवार को नामांकन दाखिल करने के लिए काफी तैयारियां की थीं। सबसे पहले आतिशी ने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और अपनी जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद वह पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ गिरी नगर में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद साहिब जाकर मत्था टेका। लेकिन रोड शो में देरी के कारण वह नामांकन दाखिल नहीं कर पाई।
संबंधित खबरें
आनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने CM रेखा से क्यों की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग?
4 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
4 hrs ago'दिल्ली में प्रदूषण पर क्या कर रही सरकार'; SC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 hrs agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
8 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
9 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
21 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
22 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
1 day agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines