Delhi Excise Policy Case: दिल्ली में आबकारी नीति घोटाले की जांच की आंच अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है। सीबीआई ने केजरीवाल को समन भेजा है। केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें आबकारी नीति घोटाले में पूछताछ करने के लिए 16 अप्रैल को बुलाया है।
इस केस में उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। बाद में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अरेस्ट किया था। उन्हें अब तक जमानत नहीं मिली है। वर्तमान में सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं।
गोवा पुलिस ने भी जारी किया नोटिस
गोवा पुलिस ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नोटिस जारी किया था। उन्हें 27 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। यह नोटिस पेरनेम पुलिस थाने के निरीक्षक दिलीप कुमार हलांरकर ने सीआरपीसी की धारा 41 (A) के तहत जारी किया है।
केजरीवाल बोले- निश्चित तौर पर जाऊंगा
यह पूरा मामला 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध रूप से पोस्टर चिपकाने से संबंधित है। केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि मैं जाऊंगा, मैं निश्चित तौर पर जाऊंगा।
तानाशाह ने सिसोदिया को जेल में डाल दिया
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को डॉक्टर बीआर आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे देश में कई राष्ट्र-विरोधी ताकतें हैं जो देश की प्रगति नहीं चाहती हैं। देश के गरीबों और दलितों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कौन नहीं चाहता है?
उन्होंने मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया। जिन्होंने जेल भेजा, वे देश के दुश्मन हैं। वो नहीं चाहते हैं कि देश तरक्की करे। इतिहास गवाह है जिस व्यक्ति ने समाज के अंदर शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने की कोशिश की। इतिहास में तानाशाह ने उसी को जेल में डाल दिया।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में टूटा पुल, 50 से ज्यादा लोग घायल
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
11 mins agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
5 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
20 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines