BBC Documentary Row: दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में विवादित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ की स्क्रीनिंग पर मैनेजमेंट ने कड़ा फैसला लिया है। गुजरात दंगों पर बनी प्रतिबंधित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary Row) दिखाने के प्रयास के लिए 2 छात्रों को साल भर के लिए कॉलेज कैंपस में एंट्री पर बैन लगा दिया गया है।
बैन किए गए दो छात्रों में से एक कांग्रेस युवा विंग का नेता भी शामिल है। दोनों छात्रों की पहचान मानव विज्ञान विभाग में पीएचडी स्कॉलर लोकेश चुघ और लॉ फैकल्टी के रविंदर के रूप में हुई है। 10 मार्च के ज्ञापन के अनुसार, बैन की अवधि के दौरान छात्रों को किसी भी परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
छह अन्य छात्रों पर भी की गई कार्रवाई
एक न्यूज एजेंसी ने डीयू मैनेंजमेंट के हवाले से बताया कि छह और छात्रों पर भी कार्रवाई की गई है, लेकिन उन्हें क्या सजा दी गई है, ये उन्होंने नहीं बताया। अधिकारी ने बताया कि हमने कई छात्रों के माता-पिता को भी बुलाया है। उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले दिनों में और छात्रों पर कार्रवाई की उम्मीद है।
बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में 27 जनवरी को प्रतिबंधित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary Row) की स्क्रीनिंग की गई थी। मैनेजमेंट की ओर से छात्रों को दी गई सजा के संबंध में कहा गया है कि प्रतिबंधित बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग में शामिल होने पर ये कार्रवाई की गई है।
रविंदर और लोकेश चुघ को बैन किए जाने के संबंध में कहा गया कि समिति की सिफारिशों के आधार पर अनुशासनात्मक प्राधिकारी ने अनुशासनहीनता का संज्ञान लिया और दोनों छात्रों को एक वर्ष के लिए किसी भी विश्वविद्यालय या कॉलेज या विभागीय परीक्षा या परीक्षाओं से वंचित करने का फैसला किया।
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
11 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
12 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
15 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
18 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
19 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
1 day agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
1 day agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
1 day agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines